{"_id":"58600dd44f1c1b2941eeb488","slug":"traffic-jammed-in-vrindavan-by-inundation-of-faith","type":"story","status":"publish","title_hn":"आस्था के सैलाब ने जाम किया वृंदावन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आस्था के सैलाब ने जाम किया वृंदावन
Amar Ujala
Updated Sun, 25 Dec 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
आस्था के सैलाब से जाम हुआ वृंदावन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नववर्ष आने में 6 दिन शेष हैं। ऐसे में बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं का आगमन बढ़ा है। वर्ष 2016 के अंतिम रविवार को तो वृंदावन में आस्था का सैलाब उमड़ा। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में सुबह से लेकर शाम तक दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की भी भीड़ रही। सुबह से अधिक शाम को भीड़ देखी गई। दिल्ली, नोएडा और आसपास के श्रद्धालुओं के बड़ी संख्या में पहुंचने से शाम को मंदिर में तिल रखने भर की जगह नहीं रही। नगर के राधा वल्लभ मंदिर, राधा रमण मंदिर, श्याम सुंदर, राधा दामोदर, कात्यायनी, इस्कान और प्रेम मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई।
आस्था के इस सैलाब का असर सड़कों पर दिखाई दिया। वृंदावन की सड़कों पर दिनभर जाम की स्थिति रही। वाहन रेंगते दिखे। प्रमुख सड़कों पर हाल और भी बुरा रहा। पुलिस-प्रशासन की व्यवस्थाएं फेल रहीं। यमुना एक्सप्रेसवे से वृंदावन आने वाले परिक्रमा मार्ग पर एक ओर दो किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग गई। वहीं मथुरा मार्ग पर अटल्ला चुंगी और छटीकरा मार्ग पर प्रेम मंदिर के समीप भी जाम की स्थिति रही।
सुरक्षा की दृष्टि से मंदिरों में हुई जांच पड़ताल
नववर्ष मनाने के लिए धर्मनगरी में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रविवार शाम मंदिरों में सुरक्षा की दृष्टि से डॉग स्क्वॉड, बम निरोधक दस्ता ने जांच अभियान चलाया। एलआईयू के अधिकारी भी गतिविधियों पर नजर रखे रहे। सुप्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर, कृष्णबलराम इस्कॉन मंदिर और प्रेम मंदिर में रविवार देर शाम सुरक्षा की दृष्टि से जांच पड़ताल की। बाजार के हालातों और मंदिर के पहुंच मार्गों की भी पड़ताल की गई।