मथुरा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के 53वें स्थापना दिवस के उत्सव में प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल सोमवार को मथुरा पहुंचे। इस दौरान पदाधिकारियों ने संगठन के विस्तार पर जोर दिया और 10 साल की उपलब्धियों को गिनाया।
भरतपुर गेट स्थित अग्रवाल अतिथि भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार ने व्यापारियों के हित के लिए कई योजनाओं एवं व्यापारियों की मांगों को पूरा किया है। आयकर की छूट को बढ़ाना, व्यापारिक प्रतिष्ठानों को दुर्घटना बीमा 10 लाख रुपये तक प्रदान करना, हर माह जिले में उद्योग बंधु बैठक कराना समेत अन्य सुविधाएं शामिल हैं। इसी को लेकर संगठन के सम्मेलन में सीएम योगी को बुलाने की कवायद चल रही है। ताकि अन्य मांगों को उनके समक्ष रखा जा सके। इससे पहले महानगर अध्यक्ष अजय चतुर्वेदी व अन्य व्यापारियों ने पटका पहना कर उनका स्वागत किया। नगर निगम की कई असुविधाओं के बारे में अवगत कराया। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, जिला महामंत्री योगेंद्र चतुर्वेदी, कृष्ण कुमार सिंघल, राजेश गोयल, सचिन अरोरा, अंशुल अग्रवाल समेत अन्य मौजूद रहे।