{"_id":"6973c3be8ff69c1815071737","slug":"tractor-trolley-overturns-while-trying-to-avoid-hitting-a-car-child-dies-mathura-news-c-415-1-mnp1012-399-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: कार बचाने में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, बच्ची की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: कार बचाने में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, बच्ची की मौत, दो गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छाता। गांव परखम–पसौली मार्ग पर शुक्रवार को ब्रह्मभोज कार्यक्रम में जा रही ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई। दो बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि हादसे में एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हैं।
गांव इरौली निवासी पप्पू पुत्र भूप सिंह गांव के कई लोगों को ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठाकर गांव पसौली में ब्रह्मभोज कार्यक्रम के लिए आ रहा था। जैसे ही ट्रैक्टर परखम–पसौली मार्ग पर पहुंचा, तभी सामने से अचानक एक कार आ गई। कार को बचाने के प्रयास में चालक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया, जिसके बाद सवारियों से भरी ट्रॉली सड़क किनारे पलट गई। कई लोग ट्रॉली ने नीचे दब गए। हादसा देख आसपास के लोग दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलने पर पुलिस और दो एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गईं। सभी घायलों को उपचार के लिए केडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मासूम मानवी पुत्री दीपक को मृत घोषित कर दिया। 70 वर्षीय मेला डल्लो पत्नी उदल और कल्याण सिंह पुत्र उदल की हालत गंभीर बनी हुई है। भूदेव सिंह, ऋषि, सुमित, मनु, रूबी, अनीता और हेमा समेत करीब एक दर्जन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।