फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   tractor-trolley crushed a young man at Holigate crossing in Mathura ruckus in police station

UP: मथुरा के होलीगेट चौराहे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली ने युवक को रौंदा, मौत के बाद कोतवाली में हुआ हंगामा

Tue, 26 Nov 2024 02:38 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 26 Nov 2024 02:38 PM IST
सार

मथुरा के हृदय स्थल कहे जाने वाले होलीगेट चौराहे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली ने युवक को रौंद दिया। उसे गंभीर घायल अवस्था में उपचार के  लिए अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से आक्रोशित घरवालों ने कोतवाली में हंगामा कर दिया। पुलिस ने बमुश्किल परिजनों के समझाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
 

विज्ञापन
tractor-trolley crushed a young man at Holigate crossing in Mathura ruckus in police station
युवक की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के हृदय स्थल होली गेट चौराहे पर सोमवार की देर रात ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, यहां गंभीर हालत होने के चलते उसे दरेसी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। मंगलवार की सुबह मृतक के परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर होलीगेट चौकी और कोतवाली में प्रदर्शन किया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को समझा बुझाकर करशांत किया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन




सोमवार की देर रात सीमेंट के बोरो से भरी ट्रैक्टर-ट्राली 
कोतवाली से आर्य समाज चौराहे की ओर जा रही थी। होलीगेट चौराहे पर ही भरतपुर गेट के समीप ऊंट वाली गली निवासी 45 वर्षीय गोविंदा पुत्र हरिश्चंद्र ट्रैक्टर ट्रॉली के पहिए के नीचे आ गया। गोविंदा के भाई दिनेश ने बताया कि वह अपने गंभीर रूप से घायल भाई को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा, यहां से उसे अन्य अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोरचरी में रखवा दिया। सुबह पुलिस शव को पोस्टमार्टम केलिए भेजती इससे पहले ही बडी संख्या में परिजन स्थानीय लोगों के साथ कोतवाली पहुंच गए और मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद त्यागी ने उन्हें समझा बुझाकर शांत किया और शव पोस्ट मार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन



ठेके से शराब खरीद कर ई-रिक्शा में बैठने जा रहा था युवक
मृतक के भाई ने बताया कि गोविंदा ने होलीगेट स्थित शराब के ठेके से शराब खरीदी और घर जाने के लिए ई रिक्शे में बैठने के लिए सड़क पार कर रहा था, तभी अचानक ट्रैक्टर ट्रॉली के पहिए के नीचे आ गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया। पुलिस चालक और ट्रैक्टर ट्रॉली को अपने साथ कोतवाली ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed