फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Tourist rages

ट्रैवलर पंक्चर होने पर भड़के पर्यटक, हंगामा

Wed, 05 Feb 2020 08:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
Tourist rages
मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर खड़े मलेशिया के लोग। - फोटो : MATHURA
मांट/टैंटीगांव (मथुरा)। यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार की देररात कोतवाली सुरीर क्षेत्र के माइल स्टोन 92 पर ट्रैवलर पंक्चर होने पर मलेशिया के पर्यटक भड़क गए। इस दौरान उन्होंने खूब हंगामा किया। सभी लोग नोएडा से आगरा जा रहे थे। मौके पर पहुंची सुरीर पुलिस ने पर्यटकों को शांत कराया। साथ ही टायर बदलने के बाद गाड़ी को आगे के लिए रवाना कराया।
विज्ञापन

ट्रैवलर चालक सागर सिंह निवासी करतार नगर, दिल्ली मंगलवार की देररात मलेशिया से घूमने आए चार पुरुष और पांच महिलाओं के दल को आगरा घुमाने के लिए निकला था। जब वह एक्सप्रेसवे से गुजर रहा था तभी 92 माइल स्टोन के पास गाड़ी पंक्चर हो गई।
विज्ञापन

इससे मलेशिया के पर्यटकों ने ट्रैवलर में लात मारकर गुस्से का इजहार किया। वहीं चालक द्वारा स्टेपनी बदलने के दौरान देर होने पर पर्यटक भड़क गए। सूचना पर पहुंची सुरीर पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने पर्यटकों का गुस्सा शांत कराया। ट्रैवलर की स्टपनी बदलवाकर आगे बढ़वाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed