{"_id":"68813a255d26b093330a42e6","slug":"tourism-police-station-enters-the-new-building-with-new-responsibilities-mathura-news-c-369-1-mt11010-133133-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: नई इमारत में नई जिम्मेदारियों के साथ ही पर्यटन थाना की एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: नई इमारत में नई जिम्मेदारियों के साथ ही पर्यटन थाना की एंट्री
विज्ञापन
निरीक्षण करते जिलाधिकारी व अन्य
वृंदावन। लगातार बढ़ रही पर्यटकों की भीड़ और आगामी योजनाओं को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। जल्द ही पर्यटन थाना नई इमारत में शिफ्ट होगा। अगस्त माह तक निर्माण पूरा होने की उम्मीद है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने थाने का निरीक्षण कर जल्द ही कार्य पूरा करने के निर्देश भी दिए हैं।
गौरतलब है कि मंगलवार को जिलाधिकारी सीपी सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि कार्य तय समय-सीमा के भीतर और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए।
नए थाने में न केवल पर्यटन थाना शिफ्ट किया जाएगा, बल्कि वहां अतिरिक्त पुलिस बल की भी तैनाती की जाएगी। इसके साथ ही पर्यटन सीजन के दौरान बढ़ती भीड़ को संभालने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस का कार्यक्षेत्र भी पुनः निर्धारित किया जाएगा। चूंकि वृंदावन थाना क्षेत्र पर पहले से ही भारी दबाव है। इसलिए पर्यटन थाने के लिए नई जिम्मेदारियां भी तय की जाएंगी।