फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   today charan darshan of bankebihari

चरण दर्शन आज, भक्तों के लिए बिछेगा कालीन

Sun, 08 May 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला
अमर उजाला Updated Sun, 08 May 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
today charan darshan of bankebihari
बांकेबिहारी मंदिर
अक्षय तृतीया पर्व के लिए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। व्यवस्थाओं के लिहाज से क्षेत्र को दो जोन, 7 सेक्टर और 2 सब सेक्टर में बांटा गया है। ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में रविवार को चरण दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुआें को गर्मी में सड़क गर्म न लगे इसका भी ख्याल रखा गया है। डीएम राजेश कुमार ने बताया कि विद्यापीठ चौराहे से लेकर बांके बिहारी मंदिर तक और वीआईपी रोड से मंदिर तक कालीन बिछाई जाएगी।
विज्ञापन


अक्षय तृतीया पर नगर के प्रसिद्ध ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर में विशेष चरण दर्शन सुबह करीब 7:45 बजे से होंगे। नगर के सप्त देवालयों के साथ ही राधारमण, राधादामोदर और राधाश्याम सुंदर मंदिर में चंदन शृंगार के दर्शन शाम 5:30 बजे से हाेंगे। 
विज्ञापन


व्यवस्थाओं के संबंध में डीएम राजेश कुमार और एसएसपी राकेश कुमार सिंह ने वन महाराज डिग्री कालेज में बैठक ली। अधिकारियों ने बताया कि पुलिसकर्मी चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे। 3 एएसपी, 12 सीओ, 20 एसएचओ, 650 कांस्टेबल, 43 महिला कांस्टेबल, 4 कंपनी पीएसी तैनात की गई है। बांके बिहारी मंदिर में सुरक्षा के लिए विशेष सुरक्षाकर्मियों के साथ बम 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्क्वाड दस्ता भी तैनात किया गया है।

सीसीटीवी कैमरों से लोगों पर नजर रखी जाएगी। बांके बिहारी मंदिर में स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त रखने के लिए सीएमओ को जिम्मेदारी दी गई है। 
राधा वल्लभ मंदिर, राधादामोदर, राधारमण, राधा श्यामसुंदर, प्रेम मंदिर और इस्कॉन आदि मंदिरों पर भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। बैठक में एसडीएम कल्पना, सिटी मजिस्ट्रेट राम अरज यादव, एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी, एसपी यातायात आशुतोष मिश्रा, सीओ सदर आरके गौतम उपस्थित रहे। 

अव्यवस्थाओं से लिया सबक 
19 मार्च को रंगभरनी एकादशी पर वृंदावन पानीगांव पर भारी जाम के कारण श्रद्धालु यमुना में कूदने के लिए मजबूर हो गए थे। इस बार ऐसी स्थिति से निपटने के लिए सीओ स्तर के अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है। वाहनों को पुल के उस पार रोकने के आदेश दिए गए हैं। पुलिस फोर्स भी तैनात रहेगा।

शहर के बाहर ही रोक दिए जाएंगे वाहन
बाहरी चौपहिया वाहन शहर के बाहर ही रोक दिए जाएंगे। नेशनल हाइवे की ओर से वृंदावन आने वाले बड़े वाहन छटीकरा मार्ग पर मां वैर्ष्णों देवी मंदिर के समीप और छोटे चार पहिया वाहनों को रुक्मणि बिहार पार्किंग पर रोका जाएगा। मथुरा से आने वाले बड़े और छोटे चार पहिया वाहन पागल बाबा के समीप दारुक पार्किंग पर पार्क किए जाएंगे। जबकि यमुना एक्सप्रेसवे की ओर से आने वाले बड़े वाहन बांके बिहारी भोजनालय के समीप और छोटे वाहन पुल के समीप पार्किंग स्थल पर खड़े कराए जाएंगे।

दो स्थानों पर जूताघर
नगर पालिका के ईओ टीएन चौबे ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए विद्यापीठ और वीआईपी रोड पर जूताघर बनाए गए हैं।

सप्त देवालयों में सर्वांग दर्शन
नगर के राधा दामोदर मंदिर, राधारमण, राधा गोपीनाथ, राधा गोकुलानन्द, राधा मदनमोहन, राधा गोविंद देव, राधा श्याम सुंदर मंदिर सहित प्राचीन सप्त देवालयों में प्रभु अपने भक्तों को सर्वांग चंदन दर्शन देंगे। अक्षय तृतीया से सभी प्रमुख मंदिरों में फूल बंगले भी बनने प्रारंभ हो जाएंगे। 

श्रद्धालुओं का आना शुरू
वर्ष भर में एक बार होने वाले ठाकुर बांके बिहारी महाराज के चरण दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का आना प्रारंभ हो गया है। धर्मनगरी में जहां देखो वहां भक्तों का हुजूम दिख रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि पिछले वर्ष के मुकाबले इस साल अक्षय तृतीया मेले पर आए श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रहेगी। नगर के अधिकांश गेस्ट हाउस, धर्मशाला, होटल आदि ठहरने के स्थान रविवार शाम तक फुल हो गए।



ब्रज रक्षक दल के स्वयंसेवक रहेंगे तैनात
भीड़ को नियंत्रित करने में सहायता के लिए ब्रज रक्षक दल के 60 स्वयं सेवक तैनात रहेंगे। दल के संयोजक आनंद यादव ने बताया कि इसके लिए डीएम और एसएसपी से अनुमति ले ली गई है।

दाऊजी मंदिर में भी लगेंगी कतार
वर्ष में एक बार अक्षय तृतीया पर होने वाले ब्रजराज श्रीदाऊजी महाराज के चरण दर्शन के लिए भक्तों का हुजूम उमडे़गा। मंदिर रिसीवर आरके पांडेय और पुजारी रामनिवास शर्मा ने बताया कि अक्षय तृतीया पर विशेष रूप से चंदन का भी प्रयोग भगवान के लिए किया जाएगा। मान्यता है कि इन विशेष दर्शनों के करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।


आज से दोपहर के दर्शन का समय बदलेगा
गर्मी को देखते हुए प्राचीन परंपरा के अनुसार अक्षय तृतीया से हरियाली तीज तक मंदिर श्रीदाऊजी महाराज के दोपहर के दर्शनों का समय बदल जाएगा। अब शाम चार बजे से पांच बजे तक दर्शन होंगे। मंदिर में दर्शन के अन्य सभी समय यथावत रहेंगे। मदनमोहन पांडेय ने बताया कि वैसे दर्शनों का समय तीन बजे से चार बजे था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed