फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   To protect from the outbreak of winter, the fire placed in front of Thakurji

Mathura News: सर्दी के प्रकोप से बचाव के लिए ठाकुरजी के समक्ष रखी अंगीठी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 08:23 PM IST
विज्ञापन
To protect from the outbreak of winter, the fire placed in front of Thakurji
वृंदावन। सीत करी मीत की करनी, राधा लाल हिलिमिल ओढ़ैं हैं रजाई, बार-बार देत लेत बीरी परस्पर मेवा, बहुत रुचै निकट अंगीठी मंगाई...आदि सर्द ऋतु के पद बुधवार को ठाकुर राधा वल्लभ मंदिर में सुनाई दे रहे थे।
विज्ञापन

शीतलहर से इंसान के साथ ठाकुरजी को ठंड लग रही है। ठाकुरजी को सर्दी से बचाने के लिए मेवा और केशर से बने पदार्थों का भोग अर्पित किया जा रहा है। गर्म कपड़े पहनाकर सर्दी से बचाया जा रहा है। राधा वल्लभ मंदिर में भगवान को ठंड से बचाने के लिए चांदी की अंगीठी जलाई जा रही है। सर्दी बढ़ने के साथ ही ठाकुर जी की सेवा-पूजा पद्धति में बदलाव हो गया है।
विज्ञापन

सर्दी का असर आराध्य को न हो, इसके लिए ठाकुर राधा वल्लभ मंदिर में ठाकुरजी के समक्ष चांदी की सिगड़ी(अंगीठी) में जलती हुई लकड़ियां रखी गईं। ऋतुसंगत व्यंजन अर्पित किए। भगवान राधा वल्लभ लाल को हाथों में ग्लब्स, पैरों में मोजा पहनाए गए हैं तो रजाई ओढ़ाई गई। सेवायत विशाल लाल गोस्वामी ने बताया कि ठाकुर राधा वल्लभ लाल को सर्दी से बचाव के उपाए किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मंदिरों में जलती है सिगड़ी
-सर्द ऋतु में ठंड के कहर से बचाव के लिए वृंदावन के राधा दामोदर मंदिर, राधा श्याम सुंदर, राधारमण मंदिर, सेवाकुंज मंदिर, राधा गोपीनाथ मंदिर, यशोदानंद धाम, रंगनाथ मंदिर, गोकुलानंद एवं राधिका प्रियावल्लभ मंदिर में ठाकुरजी के समक्ष सिगड़ी रखी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed