फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Tired of harassment, the young man hanged himself

प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने लगाई फांसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 07:49 PM IST
विज्ञापन
Tired of harassment, the young man hanged himself
फरह (मथुरा)। फरह के गांव बिसु में युवक का शव पंखे से लटका मिला। गले में पत्नी की साड़ी का फंदा लगा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पंखे से उतारकर कब्जे में लिया। पुलिस ने छानबीन की तो सुसाइड नोट भी मिला। पुलिस ने बताया कि सुसाइड नोट में चाचा और उसके बेटों को जिम्मेदार ठहराया है। मृतक के भांजे की तहरीर पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

थाना फरह के गांव बिसु के रहने वाले कान्हा (35) पुत्र ज्ञान सिंह का शव पंखे से लटका मिला। उसकी 9 वर्षीय बेटी नंदनी ने परिवार के अन्य लोगाें को सूचना दी। घटना की सूचना पर पहुंची फरह पुलिस ने शव को पंखे से उतारकर कब्जे में लिया। पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें युवक ने अपनी मौत का जिम्मेदार अपने चाचा व उनके बेटे को ठहराया है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम गृह पर मृतक के ससुर प्रेम सिंह निवासी नवादा, शमसाबाद आगरा ने बताया कि वह अपने परिवार में अकेला था और उसके नाम साढे़ तीन बीघा जमीन को लेकर पिछले एक वर्ष से उसके चाचा करन सिंह व अन्य झगड़ा करते आ रहे हैं। शनिवार को इन लोगों ने मारपीट कर कान्हा को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बाद में पुलिस ने उसे छोड़ दिया। इसी से कान्हा परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कान्हा की पुत्री नंदनी ने पुलिस को बताया कि उसके पिता को मारकर फंदे पर लटकाया गया है। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र यादव ने बताया कि युवक खेती करता था। उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। उसके पास से बरामद सुसाइड नोट से भी यह बात स्पष्ट होती है। आरोप चाचा और चचेरे भाइयों पर लगा रहा है। तहरीर भांजे ने दी है। मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

---
परिवार के साथ दिखा सिर्फ एक ग्रामीण
जमीनी विवाद में आरोपी पक्ष को दबंग बताया जाता है। यही कारण रहा कि शव के साथ बमुश्किल गांव का एक ही व्यक्ति पोस्टमार्टम गृह पर मौजूद रहा। अन्य लोग उसकी ससुराल पक्ष के ही दिखाई दिए। ससुरालीजनों ने आरोप लगाया कि कान्हा अकेला था और उसके चाचा के तीन लड़के हैं। जो उसकी जमीन को हथियाना चाहते थे। इसमें अकेला होने के कारण कान्हा कमजोर पड़ रहा था और इन लोगों ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed