फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   tight security for petrolium product in mathura refinery

बैंक लाकर की तर्ज पर होगी पेट्रोलियम पदार्थ की सुरक्षा

Sat, 11 Apr 2015 11:57 PM IST
दिनेश शर्मा
दिनेश शर्मा Updated Sat, 11 Apr 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
tight security for petrolium product in mathura refinery
जिले में स्थित इंडियन ऑयल रिफाइनरी से राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के कोने कोने में टैंकरों के जरिए पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति की जाती है। इन टैंकरों से तेल चोरी और मिलावट के मामले बढ़ने के बाद रिफाइनरी ने सुरक्षा के खास इंतजाम किए हैं। योजना है कि टैंकरों में हाई गारंटी सिक्योरिटी गैस कटर और ग्राइंडर कटर प्रूफ लॉक लगाया जाएगा जो कि बैंक लॉकर तरह ही मजबूत होंगे।
विज्ञापन


मथुरा रिफाइनरी कैरोसिन, डीजल, पेट्रोल, एलडीओ, हाई स्पीड डीजल, ऐविएशन टरबाइन फ्यूल (विमान ईंधन) नेफ्था, सॉल्वेंट आदि पेट्रोलियम पदार्थों की सड़क मार्ग से आपूर्ति करती है। इसमें रोजाना 150 से 175 टैंकर पेट्रोलियम पदार्थ विभिन्न स्थानों पर भेजे जाते हैं। इन टैंकरों को रिफाइनरी टेंडर निकालकर प्रयोग में लेती है।
विज्ञापन


देखने में आया है कि टैंकर चालक और मालिक लॉक खोलकर पेट्रोलियम पदार्थ चोरी कर लेते हैं और उसे खुले में बेच देते हैं। इसे रोकने के लिए रिफाइनरी ने टैंकरों में लगे पुराने पीतल के लॉक हटवाकर नए स्टैंडर्ड स्टेनलैस स्टील के लॉक लगवाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानकों के अनुसार यह लॉक इतने मजबूत हैं कि आरी से काटे नहीं जा सकेंगे। गैस कटर से काटने का प्रयास किया गया तो लाल हो जाएंगे। इससे दोबारा में पेट्रोलियम पदार्थों की चोरी पकड़ी जा सकेगी। रिफाइनरी के एक अधिकारी ने बताया कि नए लॉक बैंक लाकर की तरह काम करेंगे।


टैंकरों में माल भरने के बाद उसे मास्टर चाबी से लॉक किया जाएगा और दूसरी चाबी से उस लॉक को रिटेलर पेट्रोल पंप के मालिक ही खोला सकेंगे। बताया गया है कि मई माह में होने वाले टैंकरों के टेंडरों में यह प्रक्रिया रिफाइनरी की ओर से प्रमुख शर्त रखी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed