फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Throat infections due to humidity and rain

Mathura News: उमस और बारिश से गले में संक्रमण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Throat infections due to humidity and rain
मथुरा। बारिश के बाद बढ़ी उमस और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। जिला अस्पताल से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) तक वायरल संक्रमण के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सबसे अधिक मरीज गले में संक्रमण, सर्दी, खांसी, बुखार और शरीर दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों में वायरल संक्रमण के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हुई है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले लोग तेजी से संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। गले में खराश, टॉन्सिल में सूजन, तेज बुखार, नाक बहना और खांसी जैसी शिकायतें सबसे अधिक सामने आ रही हैं। जिला अस्पताल के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी मरीजों की संख्या बढ़ने से ओपीडी पर दबाव बढ़ गया है। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. रवि माहेश्वरी का कहना है कि मौसम में बार-बार बदलाव के कारण वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ऐसे में लोग बिना चिकित्सकीय सलाह के दवा लेने से बचें और लक्षण दिखाई देने पर तुरंत अस्पताल पहुंचकर जांच कराएं। डॉक्टरों ने लोगों को पर्याप्त पानी पीने, हल्का एवं ताजा भोजन करने, भीगने के बाद तुरंत कपड़े बदलने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सावधानी बरतने और व्यक्तिगत स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। सीएमओ डॉ. राधावल्लभ ने बताया कि जिले की सभी सीएचसी में पर्याप्त दवाएं उपलब्ध हैं और बढ़ती मरीजों की संख्या को देखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

कलायत में बरसात के दौरान गेहूं भंडारण से हटाया गया तिरपाल

कलायत में बरसात के दौरान गेहूं भंडारण से हटाया गया तिरपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed