फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Three youths safe, family of one worried

Mathura News: तीन युवक सुरक्षित, एक के परिजन परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Three youths safe, family of one worried
मथुरा। विवेक के परिजन। - फोटो : mathura
मथुरा। उत्तराखंड के जिला चमोली के गांव माणा में हिमस्खलन में फंसे जिले के चार युवकों में से तीन सुरक्षित बताए जा रहे हैं। उपचार के लिए तीनों को ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया है, जबकि विवेक के परिजनों का कहना है कि बेटे से बात नहीं हो पा रही है। अधिकारियों से भी संपर्क नहीं होने के कारण वह परेशान हैं।
विज्ञापन


कोसीकलां और छाता क्षेत्र से ये युवक काम करने के लिए चमोली गए थे। हिमस्खलन की जानकारी मिलने के बार परिवार वाले लगातार युवकों से संपर्क साध रहे हैं। इनमें से कोसीकलां के गांव फूलगढ़ी निवासी राजेंद्र सिंह, गोविंद सिंह, सुखदेव सिंह और छाता के गांव नगला बिरजा सेमरी निवासी विवेक सिंह शामिल हैं। गोविंद के भाई खेमी ने बताया है कि शुक्रवार दिन में उन्हें टीवी चैनल के माध्यम से हिमस्खलन की जानकारी मिली थी। उन्होंने गोविंद से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन बातचीत नहीं हो सकी। फिर गांव के सुखदेव और राजेंद्र के परिजनों की भी उनसे बातचीत नहीं हो सकी। इसके बाद परिजन परेशान होने लगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया है कि शनिवार सुबह वहां के अधिकारियों का फोन आया है कि राजेंद्र, सुखदेव और गोविंद को उपचार के लिए ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया है। यह जानकारी मिलने के बाद परिवार वाले शनिवार सुबह ऋषिकेश के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


--

15 दिन पहले ही काम पर एक थे युवक

सुखदेव व राजेंद्र के परिजनों का कहना है कि गोविंद माणा में सीमा सड़क संगठन (यह संगठन भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क व पुलों का निर्माण करता है।) में काम करता है। वह करीब एक साल से वहां काम करता है। 15 दिन पहले ही गोविंद दोनों को अपने साथ काम पर ले गए था। बीते दो दिनों से परिजनों को तीनों से कोई बातचीत नहीं हुई है। फिलहाल एम्स में भर्ती होने की सूचना मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली है।


---

-परिजनों की दो दिन पूर्व हुई थी बातचीत

छाता के रहने वाले विवेक के भाई रंजीत ने बताया है कि दो दिन पूर्व विवेक से फोन पर बातचीत हुई थी। इसके बाद संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन बातचीत नहीं हो सकी। हिमस्खलन की जानकारी मिलने के बाद परिवार वाले परेशान हैं। विवेक कहां है.. किस हाल में है.. इसकी कोई जानकारी नहीं है। वह माणा रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed