फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three sisters of Palai village will wear uniform together

UP: होमगार्ड की बेटियों ने नाम कर दिया रोशन...यूपी पुलिस में हुईं भर्ती, एक साथ तीनों पहनेंगी वर्दी

Fri, 21 Mar 2025 01:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 21 Mar 2025 01:34 PM IST
सार

होमगार्ड की तीन बेटियों ने यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में सफलता हासिल की है। तीनों बहनें अब एक साथ वर्दी पहनेंगी। इसे लेकर पूरा परिवार ही नहीं बल्कि गांव में भी खुशी की लहर है। 
 

विज्ञापन
Three sisters of Palai village will wear uniform together
पुलिस भर्ती में सफल तीन सगी बहिनों को सम्मानित करते धनगर समाज के लोग

विस्तार

मथुरा के गोवर्धन के पालई गांव की तीन बहनें कुसुम, शशि और पूजा धनगर ने पुलिस भर्ती में सफलता हासिल कर न सिर्फ धनगर समाज बल्कि पूरे गांव का नाम रोशन किया है। जल्द ही तीनों बहनें एक साथ वर्दी पहनेंगी। परिवार में खुशी का माहौल है। उन्होंने बताया कि पिता ने हर कदम पर साथ दिया। परीक्षा कराने से लेकर वह दाैड़ कराने तक साथ रहे तो मां लगातार आशीर्वाद देती रहीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - फर्जी डिग्रियों का रेट: बीए-बीएससी के 25 हजार और MBA के लिए 1.80 लाख...एक महीने में इन छह विवि की डिग्री तैयार
विज्ञापन



 

कुसुम धनगर ने बताया कि पिता राधेलाल होमगार्ड के पद पर कार्यरत हैं। दादा प्रेम सिंह ने किसी भी मोड़ पर मनोबल टूटने नहीं दिया। तीनों बहनों ने घर पर ही स्वाध्याय कर परीक्षा की तैयारी की। अगस्त 2024 में परीक्षा हुई, चयन होने पर फरवरी में दाैड़ हुई थी। अब 13 मार्च को परीक्षा का परिणाम जारी हुआ। पूजा धनगर व शशि ने बताया कि यह सफलता सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं है। तीनों बहनें प्रशासनिक सेवा में जाकर देश की सेवा करना चाहती है। इसके लिए वे तैयारी में जुटी हैं।

ये भी पढ़ें -  UP Weather News: इन तीन शहरों में पडे़गी भीषण गर्मी, रेड लाइट पर लगेगी ग्रीन नेट; हीटवेव एक्शन प्लान लाॅन्च
 

धनगर समाज का गौरव हैं बेटियां
मिशन परिवर्तन धनगर समाज के पदाधिकारियों ने तीनों बेटियों और उनके माता पिता को सम्मानित किया। उन्हें अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा और पदक देकर पुरस्कृत किया। जिला अध्यक्ष डॉ. रमेश चंद धनगर ने कहा कि तीनों बेटियां धनगर समाज का गौरव बनकर उभरी हैं। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष छीतरमल धनगर, उपाध्यक्ष मुरारी लाल धनगर, महामंत्री चंद्रभान धनगर, रामप्रसाद धनगर आदि रहे।

ये भी पढ़ें -  UP: 10 हजार रुपये में तमंचा और 40 हजार में पिस्टल...इंस्टाग्राम पर सजाई दुकान, छह सप्लायर गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed