फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Three Sentenced to Life Imprisonment for Raping Student

Mathura News: छात्रा से दुष्कर्म करने पर तीन को आजीवन कारावास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Three Sentenced to Life Imprisonment for Raping Student
मथुरा। स्कूल गई छात्रा को अगवा कर शीतल पेय में नशीला पदार्थ पिलाने के बाद अचेत कर दुष्कर्म करने वाले तीन दोषियों को एडीजे अतिरिक्त विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट द्वितीय ब्रिजेश कुमार ने शुक्रवार को आजीवन कारावास व 55-55 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। उनका साथ देने वाली महिला सहित दो को अदालत ने 20-20 वर्ष के कारावास और बीस-बीस हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।
विज्ञापन

कोसीकलां थाना क्षेत्र की कॉलोनी में रहने वाली 16 वर्षीय छात्रा 3 दिसंबर 2019 की सुबह करीब साढ़े सात बजे घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। शाम तक जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजन ने उसकी तलाश की। छात्रा छाता कोतवाली क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग के सहारे एक रेस्टोरेंट के पास अचेत हालत में मिली। छात्रा ने मां को बताया कि रास्ते में उसे कोसीकलां क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला मिली। वह उसे अपने घर ले गई। जहां उसने शीतल पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जब उसे होश आया तो वह कार में थी। कार में पहले से मौजूद युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा ने महिला सहित सभी के नाम परिजन को बताए। छात्रा के पिता ने रवि, पंकज, रामू, आकिब व महिला नीरज के खिलाफ कोसीकलां थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। यहां से जेल भेज दिया। कुछ समय बाद सभी को जमानत मिल गई। मुकदमे की सुनवाई एडीजे की अदालत में हुई। वकीलों की दलील, पुलिस रिपोर्ट, पीडि़ता का मेडिकल, गवाह और साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने रवि, पंकज व रामू को दुष्कर्म का दोषी करार दिया। वहीं सहयोग करने पर महिला नीरज तथा आकिब को सजा सुनाई है। निर्णय सुनाए जाने के बाद अदालत ने सभी काे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed