{"_id":"64e11a513870c9edab010d74","slug":"three-people-cheated-1237-lakhs-in-the-name-of-adani-group-mathura-news-c-29-1-mtr1009-122374-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: अदानी ग्रुप के नाम से तीन लोगों से 12.37 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: अदानी ग्रुप के नाम से तीन लोगों से 12.37 लाख ठगे
Sun, 20 Aug 2023 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Updated Sun, 20 Aug 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
मथुरा। अदानी ग्रुप के नाम से हाथरस के पीसी बागला डिग्री कॉलेज के प्रिंसिपल, मथुरा के केआर गर्ल्स डिग्री कॉलेज के एकाउंटेंट व एक पॉलीबैग फैक्ट्री के संचालक से 12.37 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में केआर गर्ल्स डिग्री कॉलेज के एकाउंटेंट ने हाईवे थाने में तहरीर दी है।
एकाउंटेंट श्रवण कुमार अग्रवाल निवासी ट्रांसपोर्ट नगर ने बताया कि 31 मार्च 2023 को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉलर ने अपना परिचय किशन कुमार सिंह निवासी भांती ग्राम, अहमदाबाद, गुजरात (डिप्टी जनरल मैनेजर, अदानी टोटल गैस लिमिटेड) के तौर पर दिया।
वार्ता के दौरान उसने अदानी टोटल गैस कंपनी का पेट्रोल पंप खुलवाने का प्रस्ताव दिया, लेकिन जमीन न होने के कारण इसे ठुकरा दिया। इसके बाद उसने आगरा रीजनल ऑफिस में बतौर मैनेजर का पद कमीशन पर ऑफर किया। इसके साथ ही कहा कि वे अपने परिचितों के पेट्रोल पंप खुलवा सकते हैं। प्रत्येक पंप के बदले कंपनी कमीशन देगी। इस लालच में फंसकर उन्होंने अपने परिचित हाथरस के पीसी बागला डिग्री कॉलेज के प्रिंसिपल महावीर सिंह छौंकर को पेट्रोल पंप खोलने के लिए मनाया। उनकी मथुरा में जमीन है, उस पर पेट्रोल पंप खोलने की एवज में उन्होंने कंपनी के खाते में कई किस्तों में अपनी पत्नी के नाम से 10 लाख रुपये से अधिक जमा कर दिए।
विज्ञापन
इधर, मथुरा के मानस नगर निवासी पॉलीबैग कारोबारी अनुज अग्रवाल ने उनके कहने पर कंपनी के खाते में डेढ़ लाख रुपये से अधिक जमा कर दिए। उन्होंने भी 50 हजार रुपये से अधिक जमा कर दिए। तकरीबन 12.37 लाख रुपये की रकम कंपनी के नाम पर जमा कर दी गई। अब न तो कंपनी का कोई फोन नंबर लगता है और न ही उनसे किसी भी प्रकार से संपर्क हो पा रहा है। थाना हाईवे में इस प्रकरण में तहरीर दी गई है। इंस्पेक्टर उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।