{"_id":"66fae40180d8915c8e0b8468","slug":"three-more-dengue-patients-found-in-mathura-health-department-busy-in-screening-2024-09-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: तीन और डेंगू के मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग स्क्रीनिंग में जुटा; सीएमओ ने जाना मरीजों का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: तीन और डेंगू के मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग स्क्रीनिंग में जुटा; सीएमओ ने जाना मरीजों का हाल
Mon, 30 Sep 2024 11:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 30 Sep 2024 11:33 PM IST
सार
तीर्थनगरी मथुरा में तीन और डेंगू के मरीज मिले हैं। इसके बाद से स्वास्थ्य विभाग स्क्रीनिंग में जुटा है। सीएमओ ने मौके पर पहुंचकर मरीजों का हाल जाना।
विज्ञापन
डेंगू फैलाने वाला मच्छर
- फोटो : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में बारिश के बाद जगह-जगह हो रहे जलभराव से नगर में डेंगू एवं मलेरिया के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में डेंगू के तीन और मरीज सामने आए हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग एक बार फिर अलर्ट मोड में आ गया है।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी टीम के साथ डेंगू के मरीजों हाल जानने मौके पर पहुंचे। टीम ने जिन क्षेत्रों में डेंगू के मरीज मिले हैं। उनमें कैंप लगाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही घरों और उसके आसपास लार्वासाइड दवा का छिड़काव किया गया।
विज्ञापन
Trending Videos
नगर में पिछले दिनों हुई बारिश से जगह-जगह जलभराव एवं गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगा है। नतीजतन डेंगू-मलेरिया के केस सामने आने लगे हैं। शहर की चंदनवन कॉलोनी में 24 वर्षीय युवती एवं मोती कुंज और बैंक कॉलोनी में एक इंजीनियर डेंगू के शिकार हो गए हैं। बताया जा रहा है कि 28 वर्षीय इंजीनियर शाहजहांपुर रहते हैं। वह विगत दिनों ही वहां से मथुरा आए हैं।
विज्ञापन
डेंगू मरीज मिलने पर सीएमओ डॉक्टर अजय कुमार वर्मा, एसीएमओ डॉक्टर अशोक कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी आरके सिंह टीम सहित प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे। टीम ने पॉजिटिव मरीजों से हिस्ट्री जानने के साथ ही उनका हाल जाना। परिजनों से भी बातचीत की। इन तीनों प्रभावित क्षेत्र में शिविर लगाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। घर के अंदर एवं आसपास के घरों में लार्वासाइड दवा का छिड़काव किया गया।
जिला मलेरिया अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि जिले में अब तक डेंगू के नौ और मलेरिया के छह केस सामने आए हैं। इन केसों के मिलने पर प्रभावित क्षेत्रों में पीड़ित लोगों के संपर्क में आने वाले लोगों की भी जांच की जा रही है।
नगरीय मलेरिया अधिकारी डॉक्टर भूदेव सिंह ने बताया कि माइक्रो प्लान के अनुसार 12 टीमें डेंगू और मलेरिया के रोकथाम के लिए कार्य कर रही हैं। नालियों में लार्वासाइड दवा का छिड़काव किया जा रहा है। गावों में प्रधानों को भी छिड़काव के लिए दवा उपलब्ध कराई गई है।