फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   three kilometer long traffic jam in Baldev ambulance also got stuck for two hours

जाम से जूझा बलदेव: तीन किमी लंबी कतार, एंबुलेंस भी फंसी; दो घंटे हलक में अटकी रहीं परिजन की सांसें

Sun, 21 Jul 2024 03:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 21 Jul 2024 03:05 PM IST
सार

भीषण गर्मी में बलदेव कस्बा घंटों जाम से जूझा। तीन किमी तक लंबी कतारें लगी रहीं। एंबुलेंस भी फंस गई। दो घंटे तक परिजन की सांसें हलक में अटकी रहीं। 

विज्ञापन
three kilometer long traffic jam in Baldev ambulance also got stuck for two hours
जाम से जूझा बलदेव: तीन किमी लंबी कतार - फोटो : संवाद

विस्तार

तीर्थनगरी मथुरा के बलदेव में रविवार को लोग जाम से कराह उठे। बलराम नगरी में तेज धूप और भीषण गर्मी में लगे जाम में लोग घंटों फंसे रहे। श्रद्धालुओं व वाहनों की तीन किमी लंबी कतार लग गई। जाम में एंबुलेंस भी फंस गई। यह मरीज को लेकर मथुरा शहर जा रही थी। करीब दो घंटे बाद यह निकल सकी। 

विज्ञापन


बलदेव कस्बा के नरहौली चौराहा, अवैरनी चौराहा, कैलाश रोड़, मोती बाजार और शिवरतन बाजार में व्यवस्थाएं धराशायी हो गईं। मुख्य बाजार मंदिर मार्ग पर दोपहिया वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसके बाद बड़े वाहन भी जम में फंस गए। भीषण गर्मी में लोग करीब तीन घंटे तक जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन


मुख्य बाजारों में जाम से निपटने के लिए कोई व्यवस्था नहीं दिखी। न ही कोई पुलिसकर्मी नजर आया। लोग गाड़ियों से उतरकर खुद ही व्यवस्था संभालते नजर आए। किसी तरह लोगों ने खुद ही व्यवस्था को दुरुस्त किया। करीब दो घंटे बाद एंबुलेंस को जाम से निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जितनी देर तक एंबुलेंस जाम में फंसी रही, मरीज के परिजन की सांसें हलक में अटकी रहीं। वह ईश्वर से किसी भी तरह की अनहोनी से बचाने की प्रार्थना करते रहे। जाम से निकलने के बाद उन्होंने कुछ राहत की सांस ली। 


जाम से जूझ रहे लोगों ने बताया कि घंटों से जाम लगा है। कोई भी पुलिसकर्मी जाम खुलवाने के लिए नहीं आया। यहां पर सारी व्वयवस्थाएं राम भरोसे ही चल रही हैं। गुरु पूर्णिमा पर यहां हर वर्ष भीड़ उमड़ती है। इसके बावजूद प्रशासन की तरफ से कोई व्यवस्था नहीं की गई।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed