फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Three Kanwariyas died in tractor trolley collision in Mathura

UP News: भोलेनाथ के जलाभिषेक को निकले, रास्ते में यूं आई मौत; पलक झपकते ही तीन दोस्तों ने तोड़ दिया दम

Mon, 05 Aug 2024 04:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 05 Aug 2024 04:29 PM IST
सार

कावंड़िये सावन के सोमवार पर भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक को निकले थे। रास्ते में हादसा हो गया। पलक झपकते ही तीन कांवड़ियों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Three Kanwariyas died in tractor trolley collision in Mathura
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में सोमवार को ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से तीन कांवड़ियों की मौत हो गई। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। लोगों ने देखा तो भागकर पहुंचे। कावंड़िये बाइक से जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। हादसा सुरीर थाना क्षेत्र के नागला परसोती में हुआ। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर संजीव कांत मिश्रा ने बताया कि तीनों कावंड़िये सुरीर थाना क्षेत्र के बीजऊ गांव के निवासी थे। उनकी पहचान 18 वर्षीय मानव, 21 वर्षीय उसका दोस्त वेद प्रकाश, 20 वर्षीय दोस्त नरेश के रूप में हुई। यह लोग रविवार की शाम अपने 22 साथियों के साथ डाक कावड़ लेने के लिए निकले थे। 
विज्ञापन

 

यह बुलंदशहर के राजघाट अलग-अलग वाहनों से गए थे। वहां से गंगाजल लेकर सोमवार सुबह वृंदावन के गोपेश्वर महादेव मंदिर पर पहुंचे। यहां जलाभिशेक के बाद सभी अपने घर लौट रहे थे। एक बाइक पर नरेश, मानव और वेद प्रकाश सवार थे। नगला परसौती में ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से इन तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। 

बताया कि वेद प्रकाश पेशे से डिप्लोमा इंजीनियर था। वर्तमान में गुड़गांव की एक ऐसी कंपनी में नौकरी कर रहा था। मानव पलवल में नौकरी करता था। इंस्पेक्टर के अनुसार नरेश के परिजनों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed