फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   three died due to gas leakage in sewer

जहरीली गैस की चपेट में आकर महंत समेत तीन की मौत

Thu, 17 Dec 2015 10:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 17 Dec 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
three died due to gas leakage in sewer
चकलेश्वर क्षेत्र में स्थित चैतन्य महाप्रभु मंदिर में सफाई के दौरान सेप्टिक टैंक में उतरे मंदिर के महंत समेत तीन लोगों की मौत हो गई।  इनकी मौत टैंक में बनी जहरीली गैस के कारण होनी मानी जा रही है। बाद में नगर पंचायत कर्मियों ने टैंक का ऊपरी हिस्सा तोड़कर शवों को बाहर निकाला।
विज्ञापन


इस हादसे में मंदिर के महंत और प्रमुख मुड़िया संत तुलसीदास (55), हरिपुरा गांव के कालाचांद (50), रविदास (60) की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महंत तुलसीदास गुरुवार को मशीन से मंदिर के सेप्टिक टैंक की सफाई करवा रहे थे। अपरान्ह् करीब 3:30 बजे कालाचांद  सीढ़ी लगाकर टैंक में उतरा और मूर्छित होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन


उसे बचाने के लिए उतरे महंत तुलसीदास भी टैंक मेें उतरे तो वह भी बेहोश होकर गिर पड़े। इसके बाद रविदास गया तो वह भी टैंक में ही गिर पड़ा। इसे देख वहां काम कर रहे कर्मचारी मुकेश ने शोर मचाया। मौके पर साधु-संतों समेत स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर थानाध्यक्ष गोवर्धन पुलिस बल और ईओ नगर पंचायत कर्मचारियों के साथ पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे के प्रयास के बाद नगर पंचायत कर्मियों ने टैंक का ऊपरी हिस्सा तोड़कर तीनों को बाहर निकाला, तब तक इनकी मौत हो चुकी थी।


सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान मरने वाले महंत तुलसीदास प्रसिद्ध चैतन्य महाप्रभु मंदिर के महंत और गुरु पूर्णिमा मेले में निकाली जाने वाली मुड़िया शोभा यात्रा के प्रमुख महंत थे। एडीएम प्रशासन अजय कुमार अवस्थी, एसपी क्राइम राममोहन, सीओ सदर और तहसीलदार ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed