{"_id":"67b4e21f162329537f08e430","slug":"three-devotees-travelling-in-a-car-returning-from-maha-kumbh-died-in-an-accident-mathura-news-c-29-1-mtr1013-357746-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: ट्रक से टकराई कार, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत, कुंभ स्नान कर लौट रहे थे सभी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: ट्रक से टकराई कार, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत, कुंभ स्नान कर लौट रहे थे सभी
Wed, 19 Feb 2025 12:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 12:34 PM IST
सार
कुंभ स्नान कर लौट रहे परिवार की कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में दो महिला सहित तीन की मौत हो गई। मौत की खबर गांव में मिलते ही सन्नाटा पसर गया। मृतकों के घर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार
विस्तार
प्रयागराज महाकुंभ से स्नान कर घर लौट रहे जिले के नदबई क्षेत्र के गांव उटारदा निवासी श्रद्धालुओं की कार को तेज रफ्तार ओवरलोड ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दुर्घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति व घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
हादसा उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। गांव उटारदा निवासी रमेश ने बताया कि गांव निवासी श्रद्धालु महाकुंभ स्नान के बाद सोमवार को घर लौट रहे थे। रास्ते में इटावा के पास उनकी कार को एक तेज रफ्तार ओवरलोड ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
गाड़ी चालक मोहन सिंह की मां लीला देवी, सास कमलेश देवी और ससुर बच्चू सिंह की मौत हो गई, वहीं मोहन सिंह और उनकी चाची राजकुमारी घायल हो गए। लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम के बाद शवों के आज गांव पहुंचने की संभावना है।