फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Three-day block level training of nodal teachers completed

नोडल शिक्षकों का तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Three-day block level training of nodal teachers completed
चौमुहां। बीआरसी चौमुहां पर शारदा कार्यक्रम के तहत स्कूलों में चिन्हित आउट ऑफ स्कूल बच्चों को संघठित पाठॺक्रम पर आधारित विशेष प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए नोडल शिक्षकों का तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न हो गया। आउट ऑफ स्कूल बच्चों को परिभाषित करते हुए बीईओ ने बताया कि ऐसे बच्चे जिनका कभी विद्यालय में नामांकन नहीं हुआ था एवं जिनका नामांकन तो हुआ था, लेकिन शिक्षा पूर्ण करने से पहले विद्यालय से ड्राप आउट हो गए, को इस श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन

यदि कोई बच्चा 45 दिन से बिना किसी सूचना के विद्यालय से अनुपस्थित है तो उसे ड्राप आउट की श्रेणी में रखा जाएगा। इन ड्राप आउट बच्चों का शारदा पोर्टल पर रेजिस्ट्रेशन करना है। नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिनियम 2009 के बारे में एआरपी हरिओम शर्मा ने बताया कि यह अधिनियम बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा, पढ़ने लिखने पर जोर, भयमुक्त वातावरण, गतिविधि आधारित शिक्षण एवं बच्चों में मूलभूत दक्षताएं विकसित करने का अधिकार प्रदान करता है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में कुल 110 शिक्षकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण एआरपी हरिओम शर्मा, विनीता शर्मा, मंजू राजपूत, मनोज वर्धन एवं प्रद्युम्न सिंह ने प्रदान किया। अशोक कुमार सोलंकी, राजकुमार सिंह, माधवेँद्र नारायण, शशि रानी, दयाराम सिंह, आनंद स्वरूप, हेमंत सिंह, पवन दुबे, हरनारायण सिंह, विवेक कुमार एवं प्रकाश बिहारी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed