फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Three arrested with 200 liters of adulterated petroleum product

Mathura News: 200 लीटर अपमिश्रित पेट्रोलियम पदार्थ के साथ तीन गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Three arrested with 200 liters of adulterated petroleum product
मथुरा। पेट्रोलियम पदार्थ के साथ गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : mathura
मथुरा। रिफाइनरी पुलिस ने शनिवार को इंडस्ट्रियल एरिया में बने बाड़े से 200 लीटर अपमिश्रित पेट्रोलियम पदार्थ बरामद किया है। पुलिस ने बाड़े से तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया है। जिलाधिकारी की संस्तुति के बाद पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि शनिवार को थाना प्रभारी अजय वर्मा को सूचना मिली कि इंडस्ट्रियल एरिया में बने बाड़े में अपमिश्रित पेट्रोलियम पदार्थ का भंडारण किया जा रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और यहां 4 कट्टियों में रखे 200 लीटर अपमिश्रित पेट्रोलियम पदार्थ और एक आल्टो कार को बरामद कर जब्त कर लिया। पुलिस ने बाड़े से भरतपुर के थाना चिकसाना के चक दौलतपुर निवासी जगन्नाथ, मध्य प्रदेश के जिला सागर के निवासी धर्मेंद्र एवं रामजीत को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed