{"_id":"681fb02b31cd1a95e309d6e4","slug":"three-arrested-for-supplying-intoxicating-powder-from-thar-vehicle-mathura-news-c-29-1-mtr1002-394790-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: थार गाड़ी से नशीला पाउडर सप्लाई करने वाले तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: थार गाड़ी से नशीला पाउडर सप्लाई करने वाले तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। थाना पुलिस ने थार गाड़ी में नशीला पदार्थ की बिक्री करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 517 ग्राम अल्प्राजोलम पाउडर बरामद हुआ है।
पुलिस के अनुसार एसआई सोनू भाटी पुलिस टीम के साथ देवसेरस मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी देवसेरस की तरफ से एक थार गाड़ी आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर चालक गाड़ी को मोड़ने लगा। तभी पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ लिया।
पकड़े गए लोगों ने अपना नाम साहिद व मुवीन निवासीगण देवसेरस, अजरु उर्फ अजरूद्दीन निवासी गोदड़ी गांवड़ी जुहारा भरतपुर राजस्थान बताया। उक्त आरोपियों के पास से 517 ग्राम अल्प्राजोलम, एक थार गाड़ी बरामद हुई। आरोपियों ने नशीला पाउडर परिक्रमा मार्ग में बिक्री करने की बात कही तथा गाड़ी अपने दोस्त की बताई है। आरोपियों को जेल भेजा गया है।