फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Three arrested for stealing passengers' luggage from AC coach

Mathura News: एसी कोच से यात्रियों का सामान चुराने वाले तीन गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for stealing passengers' luggage from AC coach
मथुरा। ट्रेन के एसी कोच में सफर करने वाले यात्रियों का सामान चुराने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को जंक्शन जीआरपी और आरपीएफ टीम ने गिरफ्तार किया है। इनसे पूछताछ में खुलासा हुआ है कि तीनों की जेल में दोस्ती हुई और बाहर निकलकर गिरोह बनाकर वारदात को अंजाम देने के लिए ट्रेनों के एसी कोच को चुना। इनके कब्जे से चुराए गए सोने के आभूषण, तीन मोबाइल फोन, आठ हजार की नकदी, तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों की पहचान बहाव अली पुत्र महताब अली निवासी फरीदाबाद हरियाणा, आशीष पुत्र बिनेश निवासी सराय काले खां नई दिल्ली और अनिल पुत्र पूरन सिंह निवासी कृष्ण धाम कॉलोनी मथुरा के रूप में हुई है। बहाव अली गिरोह का सरगना है। थानाध्यक्ष जीआरपी ने बताया कि आरोपियों की दोस्ती जेल में हुई थी। जेल से बाहर निकलने के बाद तीनों गिरोह बनाकर वारदात को अंजाम देने लगे। तीनों आरोपियों को प्लेटफार्म नंबर एक पर पार्सल घर के नजदीक से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई कुलवीर सिंह,आशुतोष सिंह, गौरव कुमार, आरपीएफ एसआई जितेंद्र सिंह परिहार, एचसीपी रविशंकर, नरेंद्र कुमार, कुंवरवीर, प्रवेश शर्मा और अजय पाल सिंह शामिल रहे। इस तरह देते हैं वारदात को अंजाम
विज्ञापन

आरोपियों ने बताया कि वो हजरत निजामुद्दीन से टिकट लेकर एसी कोच में सफर करते थे। अलग-अलग कोच में रहते थे। फोन पर एक दूसरे के संपर्क में रहते थे। मौका मिलते ही गहरी नींद में सो रहे यात्री का सामान चोरी कर लेते थे। सामान चोरी करते ही ट्रेन की चेन पुलिंग करते थे और रुकते ही कूदकर फरार हो जाते थे। इस दौरान जंक्शन थाना क्षेत्र में घटित चोरी की छह वारदात को कबूल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहाव अली और अनिल का है पुराना आपराधिक इतिहास
पुलिस की पड़ताल में आरोपी बहाव अली और अनिल का पुराना आपराधिक इतिहास सामने आया है। बहाव अली के खिलाफ अलग-अलग जिलों में करीब 8 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से दो मुकदमे जीआरपी थाने में दर्ज हैं। अनिल के खिलाफ मथुरा के विभिन्न थानों में 6 मुकदमे दर्ज हैं।
---
ट्रेन के एसी कोच में चोरी करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। ये करीब पांच साल से वारदात को अंजाम दे रहे थे।
संदीप तोमर(एसओ जीआरपी-मथुरा जंक्शन)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed