फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Three accused sent to jail in case of burning cows

Mathura News: गोवंश को जलाने के मामले में तीन आरोपी भेजे जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Three accused sent to jail in case of burning cows
गोवंश को जलाने के आरोपी। - फोटो : mathura
मांट (मथुरा)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड जाबरा टोल प्लाजा के समीप मृत गोवंश को जलाने के मामले में थाना पुलिस ने होटल संचालक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


शनिवार को थाना मांट क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड पर कैला देवी ढाबे के पास एक गोवंश को कुछ लोगों ने कूड़ा करकट डाल कर जला दिया था। जानकारी करने पर पता चला कि गाय दो दिन पहले मर गई थी तो ढाबे के संचालक जमुना प्रसाद निवासी अस्तल ताल ग्राम पंचायत जाबरा व उसके सहयोगी देवी प्रसाद निवासी गांव बहोरे थाना भीरी जिला आंबेडकर नगर व सतेंद्र निवासी सेक्टर 37 फरीदाबाद ने मृत गाय को आग के हवाले कर दिया था।
विज्ञापन

थाना पुलिस ने बताया कि राधारानी गो सेवा ट्रस्ट भद्रवन के संचालक कृष्णा केशव दास की तहरीर पर रविवार देर रात रिपोर्ट दर्ज कर तीनों आरोपियों को ढाबे से गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed