फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   threatenig to bjp parshad

पूर्व विधायक के परिवार से भाजपा पार्षद को जान का खतरा

Thu, 06 Feb 2020 07:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
threatenig to bjp parshad
मथुरा। वार्ड नंबर 24 की भाजपा पार्षद दीपिका रानी सिंह को पूर्व विधायक के परिवार और गुर्गों से जान का खतरा है। जयसिंहपुरा के कनकौर टीले पर बेशकीमती जमीन पर कब्जे का विरोध करने पर ऐसी धमकी दी गई। तहरीर थाना गोविंदनगर पुलिस को दी है। उधर, नगर निगम के नजूल लिपिक ने डेढ़ करोड़ की बेशकीमती जमीन कब्जाने का आरोप पूर्व विधायक पर लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

भाजपा पार्षद ने दी तहरीर में आरोप लगाया है कि तीन जनवरी को जयसिंहपुरा के कनकौर टीले से उक्त जमीन से नगर निगम ने कब्जा हटवाया था। चार जनवरी को इस जमीन को कब्जाने में पूर्व विधायक श्याम सिंह अहेरिया के परिवार के लोग और उनके गुर्गे पहुंच गए। इनका मौके पर विरोध किया तो सभी ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस के पहुंचने से पहले सभी भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

उधर, नगर निगम के नजूल लिपिक बिहारी शरण तिवारी ने थाना गोविंदनगर में तहरीर देते हुए पूर्व विधायक और उनके गुर्गों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। आरोप है कि तीन जनवरी को जयसिंहपुरा के कनकौर टीले पर डेढ़ करोड़ की जमीन को कब्जामुक्त कराने के बाद फिर कब्जा किया जा रहा था। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोधी रच रहे साजिश: अहेरिया
मेरे खिलाफ दी गई तहरीर की कोई जानकारी नहीं है। न ही मेरा ऐसे किसी मामले से कोई लेना-देना है। विरोधी मेरे खिलाफ यह साजिश रच रहे हैं।
- श्याम सिंह अहेरिया, पूर्व विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed