{"_id":"5d3087578ebc3e6cf90fabc7","slug":"threat-to-facebook-messenger-mathura-news-agr396675896","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक मैसेंजर पर युवक को फिर धमकी भरी पोस्ट, एक लाख मांगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक मैसेंजर पर युवक को फिर धमकी भरी पोस्ट, एक लाख मांगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। रमणरेती क्षेत्र के एक युवक को अज्ञात व्यक्ति ने दूसरे दिन फिर फेसबुक मैसेंजर पर धमकी देते हुए एक लाख रुपये की मांग कर डाली। इस बार युवक पर हमला करने तक की धमकी दी गई है। इधर, वृंदावन पुलिस ने पीड़ित को मुकदमा दर्ज कराने के लिए सदर थाने भेज दिया है।
रमणरेती क्षेत्र निवासी ट्रेवल एजेंसी चलाने वाले रघुवीर सिंह को गुरुवार को अज्ञात व्यक्ति ने फेसबुक मैसेंजर पर अनुप्रिया नाम के फेसबुक अकांउट से एक लाख रुपये की मांग की। पीड़ित को वह लगातार हमला करने की धमकी दे रहा है और फोन नंबर भी मांग रहा है। शिकायत लेकर पीड़ित कोतवाली पहुंचा तो पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय उसे सदर थाने का रास्ता दिखा दिया है।
पुलिस से किसी तरह की सहायता न मिलने पर पीड़ित भयभीत है। बुधवार को भी उसके फेसबुक मैंसेजर पर उसका किसी लड़की के साथ फोटो डालकर ब्लैकमेल कर एक लाख रुपये मांगे थे।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार का कहना है कि साइबर क्राइम से जुड़े मामलों की रिपोर्ट सदर थाने में होगी। इसकी जांच वृंदावन में होगी। इस तरह के मामले में छह-सात माह लग जाते हैं। फेसबुक से रिपोर्ट आने पर ही पुलिस कार्रवाई करेगी।