फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Thousands of goods stolen by cutting the roof of the shop, thieves committed the crime at midnight

Mathura: दुकान की छत काटकर हजारों का माल चोरी, आधी रात को चोरों ने दिया वारदात को अंजाम

Mon, 18 Aug 2025 01:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 18 Aug 2025 01:03 PM IST
सार

परचून की दुकान की छत काटकर चोरों ने हजारों के माल पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी सुबह हो सकी। 

विज्ञापन
Thousands of goods stolen by cutting the roof of the shop, thieves committed the crime at midnight
दुकान की कटी छत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के कस्बा फरह में चोरों के हौसले बुलन्द हैं। पुलिस का उनको जरा भी खौफ नहीं है। चोरों ने एक परचून की दुकान की छत काटकर हजारों रुपये का सामान पार कर दिया। कस्बा फरह में भूदेव की नगर पंचायत कार्यालय के सामने परचून की दुकान है। 
विज्ञापन


रविवार रात चोरों ने उनकी दुकान की छत काटकर हजारों रुपये के सामान चोरी कर लिया। दुकान स्वामी भूदेव ने बताया कि चोर छत काटकर बीडी, सिगरेट, पानमसाला, देशी घी, मेवा आदि के कार्टून चोरी कर ले गये। सामान के कुछ खाली कार्टून उनको दुकान की छत पर भी मिले हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि दुकान ठीक सामने नगर पंचायत फरह का ऑफिस है। दुकान के सामने ही हाईमास्क लाइट भी लगी हुई है जिसके कारण रात में भी दिन जैसी रोशनी रहती है। मगर चोरों की यह कारगुजारी पुलिस गश्त पर सवालिया निशान लगाती है। सूचना पर पहुंची पुलिस आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed