फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Those who burn stubble are being monitored by satellite

पराली जलाने वालों पर उपग्रह से रखी जा रही नजर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Oct 2022 08:03 PM IST
विज्ञापन
Those who burn stubble are being monitored by satellite
मथुरा। पराली में लापरवाही बरतने पर टीएसी, वीडीओ और लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। किसानों पर १७ हजार से अधिक का अर्थदंड लगाया गया है। यह कार्रवाई पराली जलाने वालों पर उपग्रह द्वारा की जा रही निगरानी के आधार पर की गई है।
विज्ञापन

प्रशासन पराली के प्रति कड़ी चेतावनी जारी कर चुका है। इसके बाद भी जनपद में पराली जलाई जा रही है। उप कृषि निदेशक राम कुमार माथुर ने बताया कि पराली की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण न करने के कारण कुमारी शालिनी जादौन टीएसी एवं राजेश कुमार ग्राम विकास अधिकारी तथा रिठौरा के लेखपाल को निलंबित किया गया है। साथ ही पराली जलाने वाले कृषकों पर 17500 रुपये का अर्थदंड भी अधिरोपित किया गया है।
विज्ञापन

कृषि निदेशक ने बताया कि धान की पराली को खेतों में न जलाए बल्कि मृदा में कार्बनिक पदार्थों की वृद्धि के लिए पादप अवशेषों को मृदा में मिलावें। पराली को जलाने से न केवल पर्यावरण प्रदूषित होता है बल्कि इसका मानव स्वास्थ पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। किसान भाई इस भ्रम में रहते हैं कि रात्रि में या सुबह 2.3 बजे पराली अवशेष में आग जलाने पर किसी को पता नहीं चलेगा परंतु उपग्रह के माध्यम से 24 घंटे रीयल टाइम फोटो सहित आ जाती है। इसके अतिरिक्त विभिन्न गोशाला संचालकों द्वारा स्वयं के संसाधनों से निराश्रित, बेसहारा गोवंश के चारे हेतु पराली का एकत्रीकरण भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed