{"_id":"691795845820c9167b011446","slug":"those-traveling-to-hodal-palwal-and-ballabhgarh-have-increased-their-out-of-pocket-expenses-mathura-news-c-369-1-mt11016-138625-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: होडल, पलवल और बल्लभगढ़ जाने वालों का जेब खर्च बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: होडल, पलवल और बल्लभगढ़ जाने वालों का जेब खर्च बढ़ा
विज्ञापन
मथुरा। धीरेंद्र शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा के चलते नेशनल हाईवे पर भारी वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया है। दिल्ली जाने वाली रोडवेज बसें अब यमुना एक्सप्रेस वे से गुजर रही हैं। मथुरा से दिल्ली जाने वाली बसों का रूट प्लान बदल दिया गया है। इस वजह से होडल, पलवल और बल्लभगढ़ की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानियां हो रही हैं। जिससे समय की बर्बादी के साथ उनका जेब खर्च भी बढ़ रहा है।
पहले ये बसें एनएच-19 (पुराना जीटी रोड) मार्ग से होती हुई होडल, पलवल और बल्लभगढ़ के स्टॉप पर रुकती थीं। इस रूट पर यात्रियों को सीधे अपने गंतव्य पर आसानी से बस मिल जाती थी, लेकिन अब एक्सप्रेस वे मार्ग से गुजरने के कारण बसें इन पड़ावों पर नहीं रुक रहीं। नतीजतन इन इलाकों के यात्रियों को या तो एक्सप्रेसवे से उतरने के बाद अलग से वाहन लेना पड़ रहा है या दिल्ली जाकर वहां से दूसरी बस पकड़नी पड़ रही है।
दोनों ही स्थितियों में उनका किराया और समय दोनों बढ़ गया है। यात्रियों ने बताया कि एक्सप्रेस वे से सफर भले तेज हो, लेकिन जिनका गंतव्य दिल्ली नहीं, बल्कि मार्ग के बीच के महत्वपूर्ण शहर हैं, उनके लिए यह बदलाव भारी पड़ रहा है। यात्रियों ने बताया कि मथुरा से पलवल के लिए 280 रुपये का दिल्ली का टिकट खरीदना पड़ रहा है। इसके बाद फिर लौटकर पलवल आना पड़ रहा है। इस वजह से उनका अतिरिक्त खर्चा हो रहा है।