फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Diwas 2024 be based on investment and employment in mathura

UP Diwas 2024: निवेश और रोजगार पर आधारित होगा इस बार का यूपी दिवस, मथुरा में हैं ये तैयारी

Tue, 16 Jan 2024 01:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 16 Jan 2024 01:43 PM IST
सार

 24 से 26 जनवरी तक उत्तर प्रदेश दिवस को जनसहभागिता के साथ समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। उत्तर प्रदेश दिवस आयोजन की मुख्य थीम निवेश एवं रोजगार है।
 

विज्ञापन
UP Diwas 2024 be based on investment and employment in mathura
मथुरा - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश दिवस-2024 का आयोजन 24 से 26 जनवरी तक होगा। इसमें विशिष्ट प्रतिभाओं और इन्वेस्टर समिट के बाद जनपद में उद्योग स्थापित उद्योगपतियों को सम्मानित किया जाएगा। यही नहीं, सम्मानित की जानी वाली विशिष्ट प्रतिभाओं की सक्सेज स्टोरीज़ को भी फोटो, शॉर्ट फिल्म और ब्रोशर के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन


सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई बैठक में जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि जिले की ऐसी विशिष्ट सफल प्रतिभाओं का सम्मान किया जायेगा, जो युवा पीढ़ी के लिए अनुकरणीय हों। इसी प्रकार उत्तर प्रदेश के उन उद्योगपतियों को चिन्हित किया जाये, जिन्होंने जिले में निवेश एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये हैं, ऐसे उद्योगपतियों को 24 से 26 जनवरी तक कलेक्ट्रेट पर आमंत्रित कर सम्मानित किया जायेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस आयोजन में सभी विभागों की सहभागिता रहेगी। इस साल उत्तर प्रदेश दिवस में निवेश और रोजगार पर आधारित संगोष्ठियां, रोड शो, उद्यमी सम्मेलन आदि कार्यक्रम प्रमुखता से आयोजित किये जायेंगे। विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित कराई जाएंगी। हस्त शिल्प एवं ग्रामोद्योग मेला संबंधित विभागों के माध्यम से लगाया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये प्रदर्शनी होंगी आयोजित
इस आयोजन में समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, औद्योगिक विकास, साइबर सुरक्षा और उन्नत प्राकृतिक कृषि विषयों पर प्रदर्शनियां आयोजित की जायेंगी। इस समारोह में नवीन कृषि तकनीकों पर आधारित प्रदर्शनी के अतिरिक्त मोटे अनाज से बने खाद्य पदार्थ भी प्रदर्शित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed