फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   This time the devotees of Lord Ranganath will not be able to leave the Baikunth gate.

इस बार बैकुंठ द्वार से नहीं निकल सकेंगे भगवान रंगनाथ के भक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 09:03 PM IST
विज्ञापन
This time the devotees of Lord Ranganath will not be able to leave the Baikunth gate.
वृंदावन (मथुरा)। जनपद में कोरोना संक्रमण का बढ़ता असर मंदिरों के धार्मिक आयोजनों पर भी पड़ता दिख रहा है। उत्तर भारत के रंगनाथ मंदिर में होने वाले बैकुंठ एकादशी उत्सव पर श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। मंदिर प्रबंधन ने यह निर्णय तेजी से फैल रहे कोरोना के संक्रमण के कारण लिया है।
विज्ञापन

पौष महीने की दूसरी एकादशी को रंगनाथ मंदिर में बैकुंठ उत्सव मनाया जाता है। इसके तहत भगवान रंग नाथ (विष्णु जी) माता गोदा जी (लक्ष्मी जी) के साथ पालकी में विराजमान होकर बैकुंठ द्वार से निकलते हैं। यह उत्सव बैकुंठ एकादशी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में किया जाता है। भगवान के द्वार से निकलने के साथ भक्त भी उनके पीछे-पीछे निकलते हैं। रंगनाथ मंदिर में साल भर उत्सव होते रहते हैं।
विज्ञापन

इनमें कुछ ऐसे उत्सव हैं जो श्रद्धालुओं के लिए आस्था के साथ जुड़े हैं, उनमें से एक बैकुंठ उत्सव है। इसमें श्रद्धालु बैकुंठ एकादशी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में बैकुंठ द्वार से निकलते हैं और बैकुंठ वास की कामना करते हैं। यह परंपरा 185 वर्ष से चल रही है। इस बार परंपरा का निर्वहन तो होगा, लेकिन श्रद्धालु नहीं निकल पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए रंगनाथ मंदिर प्रबंधन ने इस बार बैकुंठ उत्सव 13 जनवरी को प्रात: के समय श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। यह निर्णय मंदिर प्रबंधन ने आम श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विषम परिस्थितियों में लिया है। उत्सव का प्रसारण लाइव मंदिर के फेसबुक पेज पर किया जाएगा। मदिर में बाहरी श्रद्धालुओं का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed