{"_id":"66253e846a516aca2307ae8f","slug":"thieves-stole-jewelery-and-bags-full-of-cash-from-wedding-ceremony-at-marriage-home-in-mathura-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: मैरिज होम में चोरों ने शादी समारोह से जेवरात और नकदी भरे बैग किए पार, घटना सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: मैरिज होम में चोरों ने शादी समारोह से जेवरात और नकदी भरे बैग किए पार, घटना सीसीटीवी में कैद
Sun, 21 Apr 2024 11:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 21 Apr 2024 11:00 PM IST
सार
मैरिज होम में चोरों ने शादी समारोह से जेवरात और नकदी भरे बैग पार कर दिए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
मैरिज होम में चोरों ने शादी समारोह से जेवरात और नकदी भरे बैग किए पार
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में शादी समारोह से युवकों ने जेवरात और नकदी भरे दो बैग पार कर दिए। घटना की सूचना मिली तो घरवालों के होश उड़ गए। घटना मैरिज होम में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटना रिफाइनरी थाना क्षेत्र के बाद गांव की है। गांव स्थित एक मैरिज होम में शादी समारोह चल रहा था। इसी समय एक युवक घुसा। वहां धूम रहा था। इसके बाद ज्वेलरी से भरे दो बैग पार कर दिए। बैग गायब होने की सूचना पर घरवालों के होश उड़ गए। सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई तो उसमें घटना दिख गई।
विज्ञापन
बलदेव सिंह ने बताया कि 20 अप्रैल को उनके बेटे अनूप सिंह की शादी शशिपाल सिंह की बेटी हिमांशी के साथ हो रही थी। वह लोग मूल रूप से हाईवे थाना क्षेत्र के अस्कापुर सतोहा के निवासी हैं। शादी बाद गांव स्थित ब्रजरानी मैरिज होम में थी। इसमें लड़की के पिता शशिपाल ने बेटे के हाथ पर 21 लाख रुपए, एक सोने की जंजीर तथा अनूप की बहनों को पांच जोड़ी पायल दीं थी।
विज्ञापन
बताया कि पायलों का वजन 250 ग्राम था। इसके अलावा पिता के लिए सोने की जंजीर तथा माता को सोने की अंगूठी वजन पांच ग्राम दिए थे। साथ ही गुलाबी रंग के दूसरे बैग में दो लाख रुपए रखे थे। मैरिज होम में भीड़ के दौरान दो अज्ञात व्यक्ति आए। दोनों बैग उठा ले गए। बैग चोरी होने की सूचना मिली तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन