फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Thieves entered Jawahar Bagh, beat up contractors and employees

Mathura News: जवाहर बाग में घुसे चोर, ठेकेदार व कर्मचारियों को पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Thieves entered Jawahar Bagh, beat up contractors and employees
मथुरा। कलेक्ट्रेट मुख्यालय स्थित जवाहरबाग परिसर में बृहस्पतिवार रात तीन चोर घुस गए। जगार होने पर ठेकेदार एवं कर्मचारियों ने विरोध किया तो चोरों ने उन्हें लाठी-डंडों से पीट दिया। शोर-शराबे पर अन्य लोग एकत्रित हुए तो चोर भागने लगे। लोगों ने घेराबंदी कर एक चोर पकड़ लिया और उसकी धुनाई की।
विज्ञापन


बाद में पुलिस को सौंप दिया। शुक्रवार को पुलिस ने चोर को जेल भेज दिया। हमले में ठेकेदार समेत तीन कर्मचारी घायल हुए हैं।

जवाहरबाग परिसर में जिला उद्यान विभाग का कार्यालय है। यहां पेड़ों की रखवाली के लिए ठेकेदार प्रहलाद सिंह रहते हैं। उद्यान अधिकारी कार्यालय एवं पार्क की देखभाल चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी श्रीराम व किशन उर्फ पप्पू करते हैं। बताया कि देर रात को तीन युवक मुख्य द्वार को लांघकर परिसर में घुस गए।
विज्ञापन

चोर जिला उद्यान अधिकारी की सरकारी जीप से पर्दे व अन्य सामान खोलने लगे। इसके बाद पार्क की ओर आए। खटपट होने पर श्रीराम जाग गए। उन्होंने विरोध किया तो डंडे से हमला कर कर दिया। इसी बीच किशन एवं प्रहलाद सिंह आ गए। उनकी भी चोरों ने पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने एक चोर को पकड़ लिया, जिसकी पहचान श्याम सुंदर निवासी बहादुरपुर के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ तहरीर दी है। श्रीराम के सिर में गंभीर चोट आईं हैं। जिला अस्पताल से आगरा रेफर किया गया है। सीओ सिटी अभिषेक तिवारी के अनुसार जवाहरबाग प्रभारी रामसरन भारती ने तहरीर दी है, उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर श्याम सुंदर को जेल भेज दिया है। अन्य दो की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed