{"_id":"65d3c8ec88024fb0e9061a16","slug":"thieves-cut-the-electrical-wires-on-the-pole-case-registered-mathura-news-c-369-1-mt11006-108948-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब के चोर: बिजली के खंभे से चुरा ले गए तार, दर्ज हुआ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब के चोर: बिजली के खंभे से चुरा ले गए तार, दर्ज हुआ मुकदमा
Tue, 20 Feb 2024 10:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 10:03 AM IST
सार
चोरों से क्या-क्या बचाया जाए। यहां तो बिजली के खंभों पर लगे तार ही सुरक्षित नहीं हैं। ऐसा ही मामला सामने आया थाना नौहझील क्षेत्र में, जहां से चोर करीब 70 हजार रुपये के बिजली के तार चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
बिजली के तार चोरी
विस्तार
मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र के मडुआका से चोर खंभे पर लगे 33 केवीए लाइन के तार को काटकर चुरा ले गए हैं। चोरी गए तार की कीमत करीब 70 हजार रुपये आंकी जा रही है। अवर अभियंता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अवर अभियंता निर्भय प्रताप सिंह ने बताया कि 400 केवीए बिजलीघर को चार्ज करने के लिए 132 केवीए लाइन मडुआका से मांट तक डाली गई थी। फिलहाल 33 केवीए लाइन का इस्तेमाल बिजलीघर की चार्जिंग के लिए नहीं किया जा रहा था। 17 फरवरी को उन्हें तार चोरी होने की सूचना मिली।
मौके का निरीक्षण करने के बाद करीब 1500 मीटर तार चोरी होने की पुष्टि हुई है। थाने में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। बिजली आपूर्ति प्रभावित नहीं हुई है। इसके पहले भी एक बार इसी लाइन पर तार की चोरी हो चुकी है।