फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   They broke the lock of the cupboard and stole Rs. 1.75 lakh and saris.

Mathura News: अलमारी का लॉक तोड़कर ले गए पौने दो लाख रुपये और साड़ियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
They broke the lock of the cupboard and stole Rs. 1.75 lakh and saris.
खुली अलमारी और बिखरे कपड़े। 
बरसाना। राधारानी मंदिर की सीढ़ियों के पास बने बंद मकान में मंगलवार दोपहर तीन युवक घुस गए। अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें से करीब पौने दो लाख रुपये और शादी के लिए रखी साड़ियां चोरी कर ले गए। युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पुलिस ने तीन टीम बनाकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


गृहस्वामी बनवारी के अनुसार उनके बड़े भाई स्व. रतन की पुत्री की शादी लिए दो दिन पूर्व बैंक से डेढ़ लाख रुपये निकाले थे। लगभग 25 हजार रुपये दुकानदारी के थे। इन्हें घर में गोदरेज की अलमारी में रख दिया था। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे वह पास ही स्थित भाई के घर लग्न की रस्म में चले गए। पीछे से तीन चोर घर की कुंडी खोल अंदर घुस गए। सब्बल की सहायता से अलमारी को तोड़ उसमें रखे रुपये और साड़ियां निकाल लीं। कुछ देर बाद जब परिजन लौटे तो घर के दरवाजे खुले मिले और अलमारी टूटी हुई और कपड़े बिखरे पड़े थे। सूचना पर कस्बा इंचार्ज अंशुमान विश्नोई टीम के साथ पहुंचे और घर में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। फुटेज में युवक चोरी करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने घर में काम करने वाली महिला को हिरासत में लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed