फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   There was chaos at the new bus stand on the information of receiving the bomb

Mathura News: बम मिलने की सूचना पर नए बस अड्डे पर मची अफरातफरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
There was chaos at the new bus stand on the information of receiving the bomb

विज्ञापन
मथुरा। शहर के नए बस अड्डे पर शुक्रवार की रात आठ बजे बम होने की सूचना पर पुलिस प्रशासन में अफरातफरी मच गई। अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की, लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं लगा। अधिकारियों का कहना है कि बस अड्डे पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है इसी को लेकर किसी शरारती तत्व ने इस प्रकार की अफवाह फैलाई होगी।
रात आठ बजे के करीब एक युवक बम है बम है की आवाज लगाते हुए नए बस अड्डे से बाहर की ओर भाग रहा था। प्रत्यशदर्शियों के अनुसार युवक कह रह रहा कि अभी थोड़ी देर में बड़ा धमाका होगा और सब कुछ खत्म हो जाएगा। युवक की इस तरह की बात सुनकर आसपास खड़े यात्रियों में अफरातफरी मच गई। आननफानन बस अड्डे पर तैनात पुलिस कर्मियों ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम के साथ वरिष्ठ अधिकारियों को दी। आनन-फानन अधिकारी बम निरोधक दस्ता के साथ नए बस अड्डे पर पहुंच गए और बम की तलाश की। कुछ न मिलने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बताया जाता है कि युवक एक होटल पर बैठा था और उसे वहां कुछ संदिग्ध आवाज सुनाई दी, इसी से भ्रमित होकर उसे बम होने की अफवाह उड़ा दी। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने होटल वाली कहानी बताई। एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि पिछले कुछ समय से नए बस स्टैंड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। ऐसा प्रतीत होता है कि किसी ने झूठी अफवाह फैला दी है। इधर, सीओ सिटी अभिषेक तिवारी ने बताया सूचना मात्र अफवाह थी, जिस युवक ने अफवाह फैलाई उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed