{"_id":"64ee4460a7d4fa058901d097","slug":"there-should-be-no-indecency-with-sisters-in-roadways-buses-on-raksha-bandhan-mathura-news-c-29-1-mtr1015-127041-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में बहनों के साथ न हो अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में बहनों के साथ न हो अभद्रता
Wed, 30 Aug 2023 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Updated Wed, 30 Aug 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
मथुरा। प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन पर इस बार भी 30 अगस्त की सुबह से 31 अगस्त की रात 12 बजे तक परिवहन निगम की बसों में बहनों को निशुल्क सफर को तोहफा दिया है। इस दौरान भीड़ बहुत अधिक हो जाती है, ऐसे में कई बार चालक-परिचालकों के खिलाफ महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार की शिकायतें मिलती हैं। लेकिन इस बार ऐसा न हो इसके लिए एआरएम ने चालक-परिचालकों को सख्त हिदायत दी है। किसी चालक-परिचालक द्वारा किराये को लेकर महिला के साथ अभद्रता की शिकायत मिल है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
रक्षाबंधन पर कई बार देखा गया है कि सरकारी आदेश के बाद भी परिचालक महिलाओं से किराया ले लेते हैं। इस पर बहस भी होती है। इससे सबक लेते हुए मथुरा डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मदन मोहन शर्मा ने मंगलवार को वर्कशॉप कर चालक परिचालकों को महिलाओं से किसी भी परिस्थिति में अभद्र व्यवहार नहीं करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किराए को लेकर किसी महिला के साथ बहसबाजी नहीं होनी चाहिए।
शून्य राशि की बनेगी टिकट, प्रदेश सरकार करेगी भुगतान
प्रदेश सरकार के आदेश पर बहनों को मुफ्त सफर कराने पर परिवहन निगम को घाटा नहीं होगा। इसके लिए 30 अगस्त की सुबह से 31 अगस्त की रात तक जितनी महिलाएं बसों में सफर करेगी उनका शून्य राशि का टिकट बनेगा। टिकट पर राशि अंकित भले ही न हो, लेकिन उस पर किलोमीटर अंकित होगा। शून्य राशि की जितनी टिकट बनेगी उनका भुगतान प्रदेश सरकार परिवहन निगम को करेगी।
विज्ञापन
निगम के बेड़े में 145 बसें, सभी के फेरे बढ़ाए
रक्षाबंधन पर बहनों को भाइयों तक पहुंचाने के लिए परिवहन निगम ने कमर कस ली है। एआरएम बताया कि डिपो के बेड़े 145 बसें हैं। इनमें से 79 बस निगम की है और 66 अनुबंधित हैं। नए बस स्टैंड इंचार्ज राजेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि सभी बसों के फेरे बढ़ा दिए हैं। जिस रोड पर ज्यादा सवारी होगी उसी रोड पर बस को भेजा जाएगा। मथुरा-आगरा रोड पर ज्यादा यात्री भार रहता है। इसलिए इस रोड पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है। किसी भी रूट पर बसों की कमी नहीं होने दी जाएगी।