फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   There is no salvation in human life without tactic: Govindanand

मानव जीवन में युक्ति के बिना नहीं मिलती मुक्ति: गोविंदानंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 06:40 PM IST
विज्ञापन
There is no salvation in human life without tactic: Govindanand
महावन (मथुरा)। कार्ष्णि गुरु शरणानंद महाराज के सानिध्य में रमणरेती आश्रम में शुक्रवार को कार्ष्णि गोपाल जयंती महोत्सव के दूसरे दिन दूरदराज से आए देश के प्रमुख संतों ने प्रवचन किए। कार्यक्रम में योग गुरु बाबा रामदेव भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि मानव जीवन में योग बहुत जरूरी है। भगवान का नाम और योग दोनों ही मानव जीवन में उपयोगी हैं। जिंदगी एक संग्राम है और संग्राम में योग बहुत उपयोगी है। इस दौरान उन्होंने योग भी किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में गोविंदानंद महाराज ने कहा कि व्यक्ति को जीवन में अहंकार नहीं करना चाहिए। रवि के उदय होने से अंधकार खत्म हो जाता है। अभिमान गुरु द्वारा निकाल दिया जाता है। अहम को त्याग कर जो कर्म होता है वही मोक्षदायक होता है। मनुष्य को अपने जीवन में इंद्रियों पर संयम रखना चाहिए। मानव जीवन में युक्ति के बिना मुक्ति नहीं मिलती।
विज्ञापन

बाबा रामदेव ने कहा कि योग आत्मदर्शन के लिए होता है। उन्होंने गुरु का अर्थ बताया कि गुरु एक सास्वत सत्य है। उन्होंने गुरु की महिमा का भी वर्णन किया। इस अवसर पर स्वामी गोविंद देव गिरि, कोषाध्यक्ष राम लला मंदिर अयोध्या स्वामी रामदेव महाराज, स्वामी नारायण मुंबई, स्वामी पूर्णानंद गिरी महामंडलेश्वर हरिद्वार, स्वामी ज्ञानानंद गीता मनीषी, मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्र महाराज आदि मौजूद थे। आश्रम में 101 ब्राह्मण बच्चों का उपनयन संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed