फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   There is no clue of the killers of transport worker Premshankar, police is scanning CCTV

Mathura News: ट्रांसपोर्ट कर्मी प्रेमशंकर के हत्यारों की सुराग नहीं, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
There is no clue of the killers of transport worker Premshankar, police is scanning CCTV
मथुरा। जमुनापार थाना क्षेत्र में बरेली-जयपुर बाईपास के निर्माणाधीन पुल के पास रविवार शाम हुई ट्रांसपोर्ट कर्मी प्रेमशंकर सारस्वत की गोली मारकर हत्या करने वाले बदमाशों का सोमवार को भी सुराग नहीं लगा। इधर, हत्या का कारण भी अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन


सोमवार को पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा। पीएम रिपोर्ट के अनुसार बदमाशों ने प्रेमशंकर को दो 315 बोर की दो गोली मारीं, जिनमें से एक पेट के रास्ते पार हो गई। वहीं, दूसरी शरीर को छूकर निकल गई।
विज्ञापन


प्रेमशंकर सारस्वत (50) पुत्र जगन्नाथ, अलीपुर के रहने वाले थे। शहर के मसानी इलाके स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करते थे। रविवार शाम लगभग 7 बजे शहर से काम कर अपने गांव लौट रहे थे। बरेली-जयपुर बाईपास के निर्माणाधीन पुल के पास पीछे से एक बाइक पर दो अज्ञात बदमाशों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के बेटे आशीष कुमार ने अज्ञात हत्यारों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। एसपी सिटी डा. अरविंद कुमार के अनुसार मामले में तफ्तीश जारी है। जल्द हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर जाते समय साढ़ू के घर रुके थे प्रेमशंकर
प्रेमशंकर घर जाते समय अपने साढ़ू बलवीर सारस्वत निवासी पोला गांव, जमुनापार के यहां करीब 10 मिनट रुके थे। वहां से वह अपने घर जाने को निकले। तभी कुछ दूरी पर पहुंचते ही उनकी हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed