फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The youth who got his brother to appear in the exam was arrested

Mathura News: भाई से परीक्षा दिलाने वाला युवक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
The youth who got his brother to appear in the exam was arrested
भाई से परीक्षा दिलाने का आरोपी अमन। - फोटो : mathura
मथुरा। इलाहाबाद हाईकोर्ट ग्रुप डी की पांच जनवरी को हुई परीक्षा में भाई के स्थान पर परीक्षा देते हुए अभ्यर्थी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस मामले में मुख्य अभ्यर्थी को पुलिस ने रविवार की सुबह नए बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि पांच जनवरी को बीएसए डिग्री कॉलेज में इलाहाबाद हाईकोर्ट की ग्रुप डी की परीक्षा में थाना सिकंदरा के बाईपुर निवासी अमन के स्थान पर उसका भाई अजय परीक्षा देते हुआ मिला। सहायक केंद्र अधीक्षक डाॅ. यूके त्रिपाठी ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अजय को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


जबकि उसका भाई अमन पुलिस की पकड़ से दूर बना हुआ था। रविवार को शहर कोतवाली प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर को सूचना मिली कि मुकदमे का वांछित नए बस स्टैंड माल गोदाम रोड पर खड़ा हुआ है। वह बाग बहादुर चौकी प्रभारी मांगेराम को साथ लेकर मौके पर पहुंच गए और युवक को पकड़ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed