{"_id":"64de6da8014260c9b605a1b4","slug":"the-young-man-who-came-to-bathe-in-radhakund-drowned-due-to-slipping-mathura-news-c-29-1-mtr1013-121327-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: राधाकुंड में स्नान करने आया युवक पैर फिसलने से डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: राधाकुंड में स्नान करने आया युवक पैर फिसलने से डूबा
विज्ञापन
राधाकुंड (मथुरा)। राधाकुंड में बुधवार-बृहस्पतिवार की रात करीब 2 बजे एक युवक कुंड में डूब गया। जब तक उसे बाहर निकाला, उसकी मौत हो गई।
गिरिराजजी की परिक्रमा करने आया 18 वर्षीय युवक सैकी यादव बृजेश कुमार यादव निवासी गांव नगला तिरखा, जिला एटा अपने दोस्त रोहित के साथ परिक्रमा करता हुआ राधाकुंड पहुंचा। यहां स्नान के लिए जैसे ही उतरा राधारानी कुंड की सीढि़यों पर जमी काई पर युवक का पैर फिसल गया। युवक कुंड के गहरे पानी में चला गया।
साथ आए मित्र द्वारा आसपास खड़े लोगों को घटना की जानकारी दी। वहां मौजूद गोताखोर विष्णु ठाकुर द्वारा राधारानी कुंड में डूबे युवक को बाहर निकाला तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस द्वारा परिजन को जानकारी दी गई। परिजन ने युवक का पोस्टमार्टम न करने की बात कही। चौकी प्रभारी राघवेंद्र कुमार चौहान द्वारा परिजन को समझा-बुझाकर युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाया है।
राधा-श्याम कुंड का डीपीआर तैयार कराया जा रहा है। डीपीआर तैयार होते ही दोनों कुंड की सीढि़यों पर चारों ओर जाली लगवाने का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
दीपिका मेहर, एसडीएम, गोवर्धन