फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The young man was put in an ambulance, thrown away after beating

मारपीट के बाद एबुलेंस में डाल ले गए युवक को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 06:57 PM IST
विज्ञापन
The young man was put in an ambulance, thrown away after beating
मथुरा। शहर के कृ ष्णानगर चौराहा से दो दिन पूर्व देर रात में आधा दर्जन लोग एक युवक को एंबुलेंस में डालकर ले गए। रास्ते में मारा पीटा और मुर्गा फाटक के पुल के पास फें क कर भाग गए। घायल को जिला अस्पताल लाया गया है। पीड़ित का आरोप है कि एंबुलेंस सवार उससे मोबाइल और १६०० रुपये लूट ले गए।
विज्ञापन

थाना हाईवे के चंदन वन फेस-1 में निवासी निक्की (18) पुत्र गिर्राज सिंह सोलंकी 27 अक्तूबर की रात साथी नामवर सिंह के साथ कृष्णानगर स्थित तनिष्क ज्वेलर्स के निकट एटीएम में पैसे निकालने पहुंचा। गोवर्धन चौराहे पर खोखे में संचालित दुकान पर एंबुलेंस चालकों का पैसे के लेनदेने को लेकर झगड़ा हो रहा था। इसमें निक्की दुकानदार के पक्ष में बोल पड़ा। आरोप है एंबुलेंस में आए करीब सात युवकों ने साथी नामवर पर लाठी से सिर पर हमला किया और जब तक वह कुछ समझ पाता एंबुलेंस में डालकर ले गए।
विज्ञापन

रास्ते भर मारने-पीटने के बाद अचेतावस्था में मुर्गा फाटक पुल के पास फेंक कर भाग गए। दोस्त की सूचना पर पहुंचे परिजन ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने होश में आने पर घटना की तहरीर कृष्णानगर पुलिस चौकी पर दी है। वारदात के समय के सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराए हैं। कोतवाल विजय कुमार सिंह ने बताया कि एंबुलेंस में डालकर ले जाने की घटना झूठी है, युवकों के दो पक्षों में शराब पीने के बाद झगड़ा हुआ है। मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed