फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The young man had kidnapped the girl with the intention of raising her

Mathura News: पालने के उद्देश्य से बालिका का अपहरण कर ले गया था युवक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
The young man had kidnapped the girl with the intention of raising her
वृंदावन। परिक्रमा मार्ग स्थित गौरी गोपाल आश्रम के सामने से पांच वर्ष की बालिका का अपहरण करने वाले युवक के विरुद्ध पुलिस ने कार्रवाई की है। आरोपी बालिका को अपने साथ मध्य प्रदेश के दमोह स्थित अपने घर पर पालने के उद्देश्य से ले गया।
विज्ञापन

परिक्रमा मार्ग स्थित गौरी गोपाल आश्रम में 12 नवंबर की शाम को अलीगढ़ के टप्पल पालर निवासी मां अपनी 5 वर्ष की बेटी को लेकर कथा सुनने के लिए गई थीं। मां की नजर हटते ही वहां मौजूद मध्यप्रदेश के दमोह निवासी लकी बेटी का अपहरण कर ले गया। मां की शिकायत पर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से अपहरणकर्ता को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया और उसके उसके कब्जे से सकुशल बालिका को बरामद कर परिजन को सौंपा। इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को अपहरणकर्ता लकी के विरुद्ध कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में अपहरणकर्ता लकी ने बताया कि उसकी मां की बचपन में ही बीमारी के कारण मृत्यु हो गई। उसके बाद पिता ने भी विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। उसकी शादी भी नहीं हो सकी। इस कारण वह बच्ची को ही अपने साथ रखने और उसे पालने के लिए अपहरण कर ले गया। सीओ सदर संदीप सिंह ने बताया कि पांच वर्ष की बालिका का अपहरण करने वाला मध्यप्रदेश निवासी लकी पुलिस हिरासत में है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed