{"_id":"654935fccb5738bf6d0925d4","slug":"the-young-man-attacked-the-girl-with-a-knife-and-also-attacked-himself-mathura-news-c-369-1-mt11005-3272-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: युवक ने युवती पर किया चाकू से हमला, खुद पर भी किए वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: युवक ने युवती पर किया चाकू से हमला, खुद पर भी किए वार
विज्ञापन
मथुरा। शहर कोतवाली इलाके में जन्मभूमि लिंक रोड स्थित एक होटल के कमरे में सोमवार दोपहर प्रेमी-प्रेमिका के बीच विवाद हो गया। युवक ने पहले युवती पर चाकू से प्रहार किए। इसके बाद खुद को भी कई जगह चाकू मारकर घायल कर लिया। दोनों अस्पताल में भर्ती हैं। विवाद का मूल कारण जानने को पुलिस जांच कर रही है।
मांट इलाके का 25 वर्षीय युवक बल्देव इलाके की 20 वर्षीय युवती के साथ जन्मभूमि क्षेत्र में लिंक रोड स्थित होटल नंद पैलेस पहुंचे। दोनों ने एक कमरा बुक किया। कुछ देर बाद कमरे में दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। युवक ने युवती पर चाकू से वार किए। इससे चेहरा, हाथ और अन्य शरीर लहूलुहान हो गया। इसके बाद युवक ने खुद पर हमला कर दिया। उसकी गर्दन और हाथ पर चाकू लगा है। कमरे में चीख पुकार मचने पर होटल स्टाफ में खलबली मच गई। दोनों को कमरे से बाहर निकाला गया।
पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने युवक व युवती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर युवती के परिवार वाले भी आ गए। इंस्पेक्टर रवि त्यागी के अनुसार युवती ग्रेजुएशन की छात्रा है। युवक पढ़ाई के साथ नौकरी भी करता है। वह अपने साथ चाकू लेकर आया था। इससे लग रहा है कि दोनों के बीच कोई पुराना विवाद है, जिसके क्रम में युवक साजिश के तहत युवती को होटल में लेकर गया था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। युवती के परिजनों की तहरीर मिल गई है। युवक के परिजनों को भी बुलाया गया है।