फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The Yaduvanshis emphasized education and values

Mathura News: यदुवंशियों ने शिक्षा और संस्कारों पर दिया जोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
The Yaduvanshis emphasized education and values
मथुरा। ब्रज, द्वारिका और उज्जैन क्षेत्र के यदुवंशियों ने वृंदावन में एकत्र होकर यदुकुल शिरोमणि भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। दो दिवसीय इस आयोजन में समाज से कुरीतियों को समाप्त करने, बच्चों में संस्कार निर्माण तथा शिक्षा और संस्कृति को मजबूत करने पर विस्तार से मंथन हुआ।
विज्ञापन

आयोजन के अंतर्गत अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा महिला इकाई की प्रदेश कार्यसमिति बैठक हुई। इसके साथ ही वृंदावन की परिक्रमा कर केशीघाट पर यमुना पूजन किया गया, जहां उपस्थित यदुवंशियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान शौर्य चक्र विभूषित चौ. हरमोहन सिंह की स्मृति में आयोजित सम्मान समारोह में पद्मश्री फूल वासन यादव (छत्तीसगढ़), महामंडलेश्वर डॉ. विजय लक्ष्मी माधव, विश्व विख्यात कृष्ण भक्त लिरी बेन प्रवीण भाई माडम अहीर (गुजरात) एवं हैदराबाद की किरण यादव को यादव भारत रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौ. सत्य प्रकाश यादव, पूर्व एमएलसी चौ. जगराम, राष्ट्रीय महासचिव मनोज सिंह, बलवीर यादव, गुजरात प्रदेश अध्यक्ष विजय यादव, महिला सभा अध्यक्ष अमिता यादव, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मीना यादव सहित नौ राज्यों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed