फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The World Bank team visited Banke Bihari temple area

विश्व बैंक की टीम ने किया बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र का दौरा

Fri, 11 Nov 2016 12:05 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Fri, 11 Nov 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
The World Bank team visited Banke Bihari temple area
विश्व बैंक की टीम ने किया बांके बिहारी मंदिर क्षेत्र का दौरा - फोटो : Amar Ujala
14 किलोमीटर मंदिर क्षेत्र में किए जाने हैं विकास कार्य
विज्ञापन


ब्रज में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विश्व बैंक के सहयोग से ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र में विकास कार्य कराए जाने प्रस्तावित हैं। इन कार्यों की रूपरेखा तैयार करने के साथ ही इससे जुडे़ कार्य शीघ्र शुरू कराने के लिए विश्व बैंक की टीम ने गुरुवार देर शाम बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र में स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने कार्यस्थलों को देखा और स्थानीय लोगाें से बातचीत की।
विश्व बैंक के सहयोग से 14 किलोमीटर बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र में आने वाली 21 गलियों और सड़कों के नवनिर्माण के साथ पेयजल, सफाई, प्रकाश आदि मूलभूत सुविधाओं को पूरा किया जाना प्रस्तावित है। इनमें प्रमुख रूप से विद्यापीठ चौराहे से निधिवन मंदिर तक, हरिनिकुंज चौराहे से वीआईपी मार्ग तक और कालीदह चौराहे से बांकेबिहारी मंदिर तक तीन प्रमुख मंदिर पहुंच मार्गों और रतनछतरी क्षेत्र का निर्माण उच्च स्तरीय कराया जाना प्रस्तावित है। इन निर्माण कार्यों में बाधा बनने वाले अतिक्रमण को ध्वस्त किया जाएगा।
विज्ञापन

टीम में शामिल विश्व बैंक के एशिया हेड डेविड, स्टेफनिया, जिला पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव, अनूप कुमार, हरीयत कौर, दिनेश कुमार, डा. समीर राय, मंजूर अली, संजय सक्सेना ने बांकेबिहारी के दर्शन भी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed