फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The woman arrived with the children at the time of the round... said, this is my husband

Mathura News: फेरे के वक्त बच्चों संग पहुंची महिला... कहा, ये मेरे पति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 May 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
The woman arrived with the children at the time of the round... said, this is my husband
परखम। मथुरा निवासी एक युवक फरह के एक गांव में बरात लेकर आया था। फेरे से कुछ वक्त पहले एक महिला पांच बच्चों संग पहुंची। सबूत दिखाते हुए महिला ने कहा, ये मेरे पति हैं। मैंने पांच साल पहले कोर्ट मैरिज की है।
विज्ञापन


अगर ये शादी हुई तो में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दूंगी। सभी को जेल भिजवा दूंगी। यह बात सुनते ही लड़की पक्ष के लोग हंगामा करने लगे और बरात को धक्का मुक्की करते हुए भगा दिया। दूल्हा को बंधक बना लिया। वहीं लड़के के चाचा ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची। समझाकर दोनों पक्षों से जुड़े लोगों को व दूल्हे को थाने ले आई।
विज्ञापन


एसएचओ फरह राजकमल ने बताया कि सोमवार को मथुरा से एक बरात थाना क्षेत्र के एक गांव में आई थी। फेरों के समय एक महिला पांच बच्चों को साथ लेकर गांव पहुंची। दूल्हा को अपना पति बताया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। समझा बुझाकर दोनों पक्ष के लोगों को दूल्हा सहित थाने ले आए। यहां दोनों ओर के लोगों ने आपस में बात की। लड़की के पिता ने शादी के खर्च के एवज में राजीनामा कर लिया। किसी की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed