फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The woman along with her brother committed theft from her husband's locker.

Mathura News: महिला ने भाई संग मिलकर पति के लॉकर से कराई चोरी

Tue, 26 Sep 2023 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Tue, 26 Sep 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
The woman along with her brother committed theft from her husband's locker.
- भाई-बहन ने लाखों रुपये का माल किया साफ
विज्ञापन

- जमुनापार थाने का मामला, चार लोगों पर मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा। जमुनापार थाना क्षेत्र के सिहोर गांव के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी, साले व दो अन्य पर चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि पत्नी ने अपने भाई संग मिलकर लॉकर से जेवरात चोरी किए।

जितेंद्र सिंह पुत्र छिद्दा सिंह निवासी सिहोरा, जमुनापार ने बताया कि वह केंद्रीय आयुध भंडार में नौकरी करता है। 20 नवंबर 2022 को पत्नी का भाई धर्मेंद्र गैर मौजूदगी में पत्नी सुशीला को लेने के लिए घर आया था। उसी दिन वह पत्नी को लेकर चला गया। 30 दिसंबर को 2022 को वह स्वयं छुट्टी लेकर अपने गांव सिहोरा गया और लॉकर की चाबी तलाशी, लेकिन नहीं मिली। इस पर लॉकर को तुड़वाया गया। उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। पत्नी सुशीला से इस संबंध में पूछा तो उसने बताया कि भाई धर्मेंद्र अलमारी में रखे सोने व चांदी के जेवरात को चोरी करके ले गया है। इस षड्यंत्र में धर्मेंद्र के अलावा उसका जीजा शशि, मामा महावीर व रामवीर शामिल हैं। इसकी शिकायत सास लक्ष्मी देवी से की तो उन्होंने गहने वापस दिलाने का आश्वासन दिया। लेकिन जब गहने लेने गया तो पत्नी को साथ में भेज दिया गहने मांगे तो पत्नी भी विरोध करने लगी। इस पर सभी नामजद आरोपियों पर जमुनापार थाने में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर सूरज प्रकाश शर्मा के अनुसार मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed