फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The winners of the badminton competition will receive a prize of 31,000 rupees.

Mathura News: बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को मिलेगा 31 हजार का पुरस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
The winners of the badminton competition will receive a prize of 31,000 rupees.
प्रतियोगिता की जानकारी देते जिला बैडमिंटन क्लब के पदाधिकारी। 
मथुरा। 14वीं जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 और 30 नवंबर को रिफाइनरी नगर स्थित कर्मचारी क्लब में होगी। शुभारंभ एसएसपी श्लोक कुमार करेंगे। विजेताओं को 31 हजार रुपये की धनराशि इनाम स्वरूप बांटी जाएगी।
विज्ञापन

यह जानकारी जिला बैडमिंटन क्लब के सचिव नरेश कुमार अग्रवाल ने एक होटल में हुई प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप में प्रायोजक लायंस क्लब स्टार्स के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। विजेताओं को रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक मुकुल अग्रवाल पुरस्कृत करेंगे। चैंपियनशिप में अंडर-17, 19 बालक और बालिका ओपन, महिला वर्ग, वेटरन 45 और 55 वर्ष या इससे अधिक आयु के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता के लिए अब तक 50 खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया है। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 26 नवंबर तय की गई है। इसके बाद किसी खिलाड़ी का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा। प्रतियोगिता में खिलाडियों की संख्या बढ़ाने के लिए कॉलेज और स्कूलों को जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

प्रेसवार्ता में अध्यक्ष नीरज गर्ग, उपाध्यक्ष वैभव गर्ग, सह सचिव तनु गर्ग, सचिन अग्रवाल, लायंस अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, अक्षय गर्ग, मंगलसेन अग्रवाल, शक्ति सिंह राणा, सुरेंद्र धीमान, अभय यादव, कमल चावला, सीए गौरव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed